सुहागिन इच्छाधारी नागिन बनी आम्रपाली दुबे, लाल साड़ी पहन डसने के लिए उठाया फन
नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे हर लुक में फैंस को अच्छा लगती हैं।एक्ट्रेस की फिल्मों में दमदार एक्टिंग भी फैंस को दीवाना बना देती है और निरहुआ के साथ एक्ट्रेस की केमिस्ट्री के तो क्या ही कहने। लेकिन एक आम्रपाली दुबे सबको डसने आ रही है..जी हां हैरान होने की जरूरत नहीं है, एक्ट्रेस असल में सुहागिन इच्छाधारी नागिन हैं और उनका धमाकेदार लुक भी सामने आ चुका है,जिसे देखकर आपके होश उठ जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि आम्रपाली ने क्यों नागिन का रूप धारण किया है।
नया गाना नागनिया होने वाला है रिलीज
आम्रपाली सोशल मीडिया क्वीन हैं और हर चीज को फैंस के साथ शेयर करती हैं। अब एक्ट्रेस सुहागिन नागिन बनने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो लाल साड़ी पहने दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने नागिन की तरह हाथ से फन भी बना रखे हैं और उनके इस नए अपकमिंग गाने का नाम भी “नागनिया” है, जो जल्द ही रिलीज होने वाला है।एक्ट्रेस ने नागिन बनकर भी पूरा सोलह श्रृंगार किया है और बेहद खूबसूरत नागिन लग रही हैं। आम्रपाली दुबे का ये सुहागिन नागिन वाला रूप सभी को बहुत पसंद आ रहा है।
फैंस को भाया आम्रपाली का लुक
एक यूजर ने लिखा- बहुत मजा आने वाला है, इस गाने को देखकर। एक दूसरे यूजर ने लिखा-दी आप नगिनिया जैसी शानदार लग रही हैं दी… मैं इंतजार कर रहा हूं। एक अन्य ने लिखा-ये तो पक्का सुपरहिट होगा। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे प्यारे-प्यारे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। हालांकि ये गाना कब रिलीज होने वाला है, अभी तक ये साफ नहीं है लेकिन गाने को टी-सीरीज भोजपुरी पर रिलीज किया जाएगा। पोस्टर को शेयर कर लिखा गया है- ‘नगिनिया’ की धुन पर थिरकने के लिए तैयार हो जाइए!! जल्द आ रहा है !।
