June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

टूट जाएगी जेठालाल और फायर ब्रिगेड की जोड़ी! दयाबेन के बाद अब ‘तारक मेहता’ ने कहा शो को अलविदा

नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक ऐसा शो है जिसे हर ऐज ग्रुप के लोग देखना पसंद करते हैं। शो में कई गंभीर मुद्दों पर फनी अंदाज में बात की जाती है। शो के एपिसोड ज्ञानवर्धक और कॉमेडी से भरपूर होते हैं। शो में जेठालाल और बबीता जी की केमिस्ट्री को खासा पसंद किया जाता है। इसके अलावा जब जेठालाल किसी भी मुसीबत में होते हैं तो अपने फायर ब्रिगेड यानी तारक मेहता को याद करते हैं। तारक भी अपने प्रिय मित्र की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं लेकिन अब खबर है कि जेठालाल के फायर ब्रिगेड तारक मेहता यानी शैलेश लोढ़ा शो को अलविदा कहने वाले हैं। ये खबर तारक मेहता के फैंस के लिए बुरी खबर हैं। बता दें कि इससे पहले दया भाभी भी शो को अलविदा कर चुकी है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वो शो में वापसी कर सकती हैं।

तारक मेहता ने लिया शो छोड़ने का फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शैलेश लोढ़ा ने शो को छोड़ने का फैसला ले लिया है। खबरें तो ये भी हैं कि एक्टर और कवि ने शो की शूटिंग भी बंद कर दी है। वो बीते एक महीने से शो की शूटिंग से गायब हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने पक्का मन बना लिया है शो छोड़ने का। अब वो दोबारा शूटिंग को शुरू नहीं करेंगे।  मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शैलेश  कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं हैं। एक्टर का कहना है कि डेट का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। साथ ही अब एक्टर एक ही किरदार में सीमित नहीं करना चाहते हैं। इस शो की वजह से वो कई अच्छे प्रोजेक्ट्स को छोड़ चुके हैं और वो अब दोबारा ऐसा नहीं करना चाहते हैं।

14 साल से कर रहे एक ही शो में काम

बता दें कि तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा शो से बीते 14 सालों से जुड़े हैं। एक्टर शो में एक संपादक का रोल प्ले कर रहे हैं जो एक अखबार के लिए काम करता है। शो में तारक और जेठालाल एक ही कड़ी के दो पहलू है जो दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे हैं। फिलहाल अभी तक एक्टर ने इस खबर को लेकर खुलकर कोई बात नहीं की हैं। अगर ये बात सही निकली तो फैंस दयाबेन के बाद दूसरे बड़े किरदार को खो देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *