June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शादी के 10 साल बाद पेरेंट्स बनेंगे सुपरस्टार रामचरण और पत्नी उपासना, एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी जानकारी

नई दिल्ली। साल 2022 का कई स्टार्स के लिए अच्छा साबित हुआ है। इस साल कई एक्टर्स ने शादी की तो वहीं कुछ के घर में खुशखबरी आई हैं। अब इन सब के बीच पैन इंडिया स्टार रामचरण पिता बनने वाले हैं। रामचरण साउथ के सुपरस्टार हैं। यह फिल्म आरआरआर से दर्शकों के दिल में छा गए हैं। अब एक्टर भी पेरेंट बनने वाले हैं। एक्टर की पत्नी उपासना कामिनेनी एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन हैं। अभिनेता ने अपनी पत्नी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी हैं। यह खबर सुनने के बाद उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

रामचण बनेंगे पिता

राम चरण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह खुशखबरी शेयर करते हुए लिखा कि श्री राम के आशीर्वाद से हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि उपासना और राम चरण अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं प्रेम आभार सुरेखा और चिरंजीवी और शोभना और अनिल कामिनेनी  के साथ। रामचरण की इस पोस्ट पर बॉलीवुड स्टार ने भी कमेंट किया। जिसमें अभी-अभी मां बनी आलिया भट्ट हैं और रकुल प्रीत सिंह भी हैं। इसके साथ ही देश के महान प्रोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने भी एक्टर की इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी हैं।

शादी के 10 साल बाद पहला बच्चा 

रामचरण और उनकी पत्नी उपासना ने एक दूसरे को दो साल डेट किया। दोनों कॉलेज के समय से एक दूसरे के दोस्त हैं। इन्होंने साल 2012 में शादी की थी। शादी के 10 साल बाद दोनों अपने पहले बच्चे का घर में स्वागत करेंगे। फिल्म मगधीरा की रिलीज के बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। उपासना अपोलो लाइफ की चेयरपर्सन हैं और बी- पॉजीटिव मैग्जीन की एडिटर इन चीफ भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *