June 4, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गौहर खान के घर में गुजेंगी किलकारी, एक्ट्रेस ने इस खास अंदाज में शेयर की खुश खबरी

नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया तक के गलियारों में इन दिनों काफी खुशखबरी सुनने को मिली हैं। जहां एक ओर बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस ने मां बनने की खुशी अपने फैंस के साथ शेयर किया वहीं टीवी दुनिया में भी कई एक्ट्रेस के घर नन्हें मेहमान का आगमन हुआ हैं। वहीं एक्ट्रेस गौहर खान ने भी अपने फैंस को कल एक खुशखबरी दी हैं, जिसमें उन्होंने अपने मां बनने की खबर को साझा किया। गौहर खान ने काफी खास अंदाज में अपने फैंस के साथ इस खबर को पहुंचाया हैं, उन्होंने एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी। यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं।

गौहर खान ने दी खुशखबरी

दरअसल, एक्ट्रेस ने एक एनीमेटेड वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर किया जिसमें गौहर और उनके पति जैद दरबार दिखाई दे रहे हैं। वह दोनों स्कूटर में बैठे हैं और उसके बाद उसमें लिखा हैं जब मैं गौहर से मिला तब एक से दो हो गए और अब हम दो से तीन होने वाले हैं। इस वक्त आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही फैंस गौहर और जैद को खूब सारी बधाईयां दे रहे हैं। हम आपको बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने साल 2020 में शादी की थी। शादी के 2 साल बाद दोनों कपल माता-पिता बनने वाले हैं।

गौहर का वर्कफ्रंट

गौहर खान और जैद दरबार की मुलाकात लॉकडाउन के समय में हुई थी, उसके बाद इन दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई और यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता भी नहीं चला और दोनों ने शादी कर ली। जैद दरबार के पिता इस्माइल दरबार हैं जो कि मशहूर संगीत निर्देशक हैं। वहीं गौहर खान की बात करें तो एक्ट्रेस ने बिग बॉस का 7वां सीजन अपने नाम किया था एक्ट्रेस ने जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *