May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

तारा सुतारिया और आदर जैन का हुआ ब्रेकअप!, सालों डेट करने के बाद कपल की राहें हुई अलग

नई दिल्ली। जहां एक ओर बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने फैंस को शादी करके खुशखबरी देने वाले हैं वहीं दूसरी तरफ तारा सुतारिया के फैंस को एक नया झटका मिला हैं। दरअसल, तारा सुतारिया कई सालों से आदर जैन को डेट कर रही थी हालांकि, इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया लेकिन इन्हें अक्सर साथ में पार्टी में इवेंट में देखा गया जिससे सबका यह कहना हैं कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं इस बात के आते ही यह खबर सोशल मीडिया में आग की तरह फैल गई हैं। अब इस बात को सुन के तारा के फैंस काफी मायूस हो गए हैं।

तारा सुतारिया और आदर जैन का हुआ ब्रेकअप

दरअसल, ऐसा कहा जा रहा हैं कि एक्ट्रेस तारा सुतारिया और आदर जैन एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी भी फैंस काफी पसंद करते हैं। इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। खबरों के मुताबिक दोनों ने अपने आपसी सहमती से अलग होने का फैसला लिया हैं लेकिन फैंस यह खबर सुन के हैरान हैं कि इतने सालों का रिलेशनशिप एक झटके में कैसे खत्म हुआ। ऐसा कहा जा रहा हैं कि दोनों के ब्रेकअप के बाद भी इनमें दोस्ती का बीज अभी भी बाकी हैं।

कैसे हुई दोनों की मुलाकात

आपको बता दें कि तारा सुतारिया को अक्सर कपूर खानदान के हर इवेंट में देखा गया हैं, जिसमें वह आदर के साथ नजर आती हैं। खबरों के मुताबिक दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी जिसके बाद ये दोनों एक्टर काफी कम समय में ही एक दूसरे को डेट करने लगे थे। कई बार दोनों को साथ में वेकेशन एन्जॉय करते देखा गया। लेकिन तारा आलिया और रणबीर कपूर की शादी में नजर नहीं आईं। इसके साथ ही एक्ट्रेस कपूर खानदान के क्रिस्मस पार्टी में भी नहीं दिखाई दी थी। जिसके बाद इन खबरों ने तूल पकड़ना शुरू किया दोनों की राहें जुदा हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed