June 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘विवाद, हिट फिल्म और जबरदस्त कमाई…’,इन तीन चीजों ने मिलकर दीपिका को बनाया ग्लोबल स्टार

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का आज जन्मदिन हैं और वो 37 साल की हो चुकी हैं। हालांकि एक्ट्रेस की फिटनेस और फिगर को देखकर उम्र का अंदाजा लगाना नामुमकिन हैं। एक्ट्रेस की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है लेकिन फिल्म को लेकर विवाद जारी है। ऐसे में दीपिका की तरफ से कोई बयान भी सामने नहीं आया है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी विवादित फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो भले ही विवादों में रही लेकिन कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

रामलीला– संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म रामलीला का देशभर में भयंकर विरोध हुआ था। सड़कों पर दीपिका और फिल्म के निर्देशक के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई थी। विवाद की वजह थी फिल्म का नाम। फिल्म में दीपिका और रणवीर के बीच हॉट केमिस्ट्री दिखाई गई थी और फिल्म के फॉर्मेट के हिसाब से फिल्म का नाम लोगों को काफी धार्मिक लगा था। विरोध के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही और दीपिका और रणवीर को जोड़ी आइकॉनिक बन गई। फिल्म ने 201.4 करोड़ की कमाई की थी।

बाजीराव मस्तानी– इस फिल्म में भी रणवीर और दीपिका को रखा गया क्योंकि ये फिल्म मराठा योद्धा पर बनी थी तो लोगों ने आपत्ति जताई की काशीबाई और मस्तानी एक साथ कैसे नाच सकती हैं। गाने पिंगा में दीपिका और प्रियंका चोपड़ा को एक साथ देखा गया था। फिल्म को लेकर विवाद हुआ लेकिन वो भी फिल्म का प्रमोशन बन गया और फिल्म सुपरहिट रही। फिल्म से तकरीबन 300 करोड़ का कलेक्शन  किया था।

पद्मावत– फिल्म पद्मावत का विवाद तो इतना ज्यादा था कि सेट पर करणी सेना ने हमला कर दिया था। खबरें थी कि करणी सेना से फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट भी की थी। विवाद रानी पद्मावत को लेकर था कि फिल्म में उनकी कमर दिखाई गई है और मेकर्स ने इतिहास के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की है। हालांकि विवाद फिल्म के लिए अच्छा साबित रहा है और फिल्म को फैंस की तरफ से खूब प्यार मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *