May 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Air India: फ्लाइट में बदसलूकी का दूसरा मामला, नशे में धुत शख्स ने महिला के कंबल पर किया पेशाब

नई दिल्ली। एयर इंडिया विमान सेवा इन दिनों काफी चर्चा में है। अभी कुछ समय पहले ही एयर इंडिया की फ्लाइट में बुजुर्ग महिला पर एक युवक द्वारा पेशाब किए जाने का मामला सामने आया था। इस मामले के सामने आने के बाद से ही एयर इंडिया यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मामले में लोगों के निशाने पर है। अभी मामला पूरी तरह से ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आ गया है। ताजा मामला पेरिस से दिल्ली आ रही फ्लाइट में हुआ जब एक शख्स ने महिला यात्री के कंबल पर पेशाब कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला यात्री के कंबल पर पेशाब करने के दौरान शख्स काफी नशे में था।

6 दिसंबर को घटी है घटना

घटना 6 दिसंबर की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि घटना संख्या 142 में हुई। अधिकारियों ने मामले की सूचना इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI Airport) हवाईअड्डे पर हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) को दी तो आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया। हालांकि पूछताछ के दौरान भी शख्स काफी नशे में था ऐसा में वो सवालों के जवाब नहीं दे पाया। बाद में जब युवक होश में आया तो उसने महिला यात्री से माफी मांगी। बाद में ‘आपसी समझौता’ होने पर आरोपी ने ‘लिखित माफी’ भी मांगी।

आपको बता दें, इससे पहले 26 नवंबर को यानी इस ताजा घटना से 10 दिन पहले एयर इंडिया की फ्लाइट में ही एक शख्स ने बिजनेस क्लास में सवार बुजुर्ग महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। नशे में धुत युवक ने जिस महिला पर पेशाब किया वो 70 साल की थी। इस घटना के सामने आने के बाद से विवाद गर्मा गया था। बुजुर्ग महिला ने ये भी आरोप लगाया कि क्रू ने सुरक्षा और मामले को संभालने के लिए सही से काम नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *