June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आलिया भट्ट ने हार्ट ऑफ स्टोन की रिलीज डेट का किया एलान, एक्ट्रेस इस फिल्म से हॉलीवुड में करने जा रही डेब्यू

नई दिल्ली। बॉलीलुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट धीरे-धीरे करके कामयाबी की बुलंदियों को छू रही है, उन्होंने 2022 में अपनी दमदार एक्टिंग के लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई लेकिन इसके साथ ही एक्ट्रेस अब हॉलीवुड में भी डेब्यू करने को तैयार है, उन्होंने इस बात की जानकारी पिछले साल ही दे दी थी जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम में गैल-गैडोट के साथ फोटो साझा करके इस बात की जानकारी दी थी। आलिया के फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था लेकिन अब उनके फैंस का इंतजार खत्म हुआ क्योंकि आलिया भट्ट ने एक नेटफ्लिक्स सिज़ल रील शेयर की है।

आलिया भट्ट ने शेयर किया वीडियो

आलिया भट्ट ने अब अपनी हॉलीवुड की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। इसमें एक्ट्रेस गैल- गैडोट के साथ नजर आने वाली है। आलिया भट्ट ने अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म, जो कि साल 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी उसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। आलिया ने जो वीडियो शेयर किया है वह 2 मिनट 28 सेकंड है जिसमें 16 फिल्मों और उनके रिलीज डेट के बारे में जानकारी है। फिल्म में आलिया के अलावा गैल, जेमी और आलिया के अलावा सोफी ओकोनेडो, मथियास श्वेघोफर, जिंग लुसी और पॉल रेडी का नाम भी शामिल हैं इस फिल्म में आलिया की बात करें तो एक्ट्रेस कीया धवन का रोल अदा करती हुई नजर आएंगी।

रिलीज डेट का किया एलान

वहीं आलिया भट्ट की बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस इस साल रॉकी और रॉनी प्रेम कहानी में नजर आने वाली है, इस फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर भी दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म को भी इसी साल रिलीज की जाएगी। साल 2022 तो आलिया के लिए पर्सनली और प्रोफेसनली दोनों मायने में काफी अच्छी रही अब क्या 2023 में भी एक्ट्रेस अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का प्यार बटोर पाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *