Bigg Boss 16: वीकेंड के वार में फराह खान आएंगी नजर, डायरेक्टर ने टीना और प्रियंका की लगाई फटकार
नई दिल्ली। बिग बॉस इन दिनों काफी सुर्खियों में है, जहां एक तरफ शो की टीआरपी काफी हाई चल रही है। शो में जहां एक तरफ कंटेस्टेंट के बीच के झगड़े खत्म होने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं क्टेंस्टेंट के फैंस बाहर आपस में एक दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे है। शिव और प्रियंका के बीच की लड़ाई तो वहीं टीना और शालीन का लव एंगल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। टीना और शालीन के बीच का झगड़ा अब एक अलग रूप लेता दिखाई दे रहा है। वहीं अब शो की बात करें तो शो का फिनाले 12 फरवरी 2023 को है जिस के बाद अब फैंस इस बार काफी कन्फ्यूज है कि शो में कौन रहेगा और कौन होगा घर से बाहर।
विकेंड के वार में फराह खान आई नजर
वहीं इस बार बिग बॉस शो के फैंस को एक नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा जिसमें सलमान खान की जगह फराह खान शो को होस्ट करने वाली है। दरअसल, बिग बॉस के मेकर्स ने शो का एक नया प्रोमो जारी किया है जिसमें फराह खान शो को होस्ट कर रही है। साथ ही फराह खान टीना और प्रियंका पर काफी गुस्सा होती भी नजर आई। फराह खान पहले कहती है कि हमें टीना दत्ता से सीखना चाहिए कि किसी का इस्तेमाल करके उसको कैसे तोड़-मरोड़ के फेक दो, जिसके बाद टीना का मुंह बन जाता है। वहीं फराह ने यह भी कहा कि टीना का दांत टूटना इतना बड़ा मुद्दा है लेकिन शालीन नाइटमेयर से गुजर रहा तो आप दोनों उसका मजाक बना रही हैं।
टीना और प्रियंका की लगाई क्लास
वहीं फराह, शालीन को भी कहती है कि तू क्या कर रहा है वापस जवाब क्यों नहीं देता है। उसके बाद फराह खान प्रियंका को भी कहती है कि आपका एक बबल था कि आप सच का साथ देती है वो बबल आपने पूरी तरह फोड़ दिया है। इस बात को सुनते ही टीना कहती है हां टीना की वजह से ऐसा हुआ जिसके बाद फराह खान कहती है कि अगर आपको यही एटीट्यूड रखना है तो मैं यहां से जा रही हूं।
