April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नहीं थम रहा कोरोना का कहर, देश में पहली बार सामने आए 3 लाख से अधिक केस

नई दिल्ली। भारत में महामारी कोरोनावायरस से हाहाकार मचा हुआ है। हर दिन कोरोना के नए मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। देश में पहली बार कोरोना के 3 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 3,14,835  कोरोना के मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में कोरोना की चपेट में आने से 2,104 लोगों की मौत हुई है।

गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,14,835 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक दिन में मरने वालों की संख्या 2,104 दर्ज की गई। इन ताजा आंकड़ों के बाद अब देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,59,30,965 हुई है।

वहीं कुल मौतों की संख्या 1,84,657 हो गई है। बता दें कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,91,428 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,34,54,880 है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद  ने बताया कि, भारत में 21 अप्रैल तक कोरोनावायरस के लिए कुल 27,27,05,103 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16,51,711 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं। वहीं देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की 22,11,334 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 13,23,30,644 हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *