May 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Nora Fatehi: ‘मडगांव एक्सप्रेस’ फिल्म में नजर आएंगी नोरा फतेही, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत से आज यहां तक पहुंची है। अभिनेत्री अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है। इनके शानदार डांस ने इन्हें फीफा वर्ल्ड कप तक पहुंचा दिया था जहां इन्होंने क्लोजिंग सेरेमनी में डांस किया था। इनके इस परफॉर्मेंस ने पूरे भारत को गर्व महसूस कराया था। अभिनेत्री अपने बेली डांस के लिए काफी फेमस है, इन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में आइटम सॉन्ग किए है। वहीं अब अभिनेत्री ने जल्द कुणाल खेमू की फिल्म में नजर आएंगी, इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने दी थी।

नोरा फतेही ने पोस्ट किया शेयर

दरअसल, नोरा फतेही ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें नोरा के साथ कुणाल खेमू, फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, प्रतीक गांधी और अन्य कास्ट भी मौजूद है। इस तस्वीर को साझा करते हुए नोरा ने लिखा कि और अब यह रैप हुआ, क्या यात्रा है! मैं @kunalkemmu @ritesh_sid @faroutakhtar को मुझ पर विश्वास करने और @divyenndu @pratikgandhiofficial @avinashtiwary15 @remodsouza के इस अद्भुत प्रतिभाशाली कलाकारों में शामिल होने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं! मैं हमेशा से मजबूत अभिनेताओं के साथ काम करना चाहता था जिनसे मैं आगे बढ़ सकूं! अंत में अपने अभिनय क्षेत्र में आ गया और मुझे इसके हर पल से प्यार हो गया! 2023 की शुरुआत करने का क्या तरीका है! लड़कों के साथ काम करना बहुत उत्साहजनक और मजेदार रहा है! और कुणाल मेरे अंदर के अभिनेता को निकालने वाले एक शानदार निर्देशक रहे हैं! मैं आप लोगों का बहुत आभारी हूं और मैंने सेट पर बहुत कुछ सीखा! तो दोस्तों ट्रेन की सवारी के लिए तैयार हो जाइए जैसे कोई और नहीं! यह एक ऐसी यात्रा है जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे!

कुणाल खेमू कर रहे है डायरेक्ट

नोरा इस तस्वीर में काफी प्यारी लग रही है उस फोटो में उन्होंने शिमरी कलर की ड्रेस पहनी है। वहीं कुणाल खेमू की बात करें तो एक्टर इस फिल्म के जरिए डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे है। वहीं इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रोड्यूस कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *