February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भारत–ऑस्ट्रेलिया मैच का लुत्फ उठाते दिखेंगे पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। आगामी नौ मार्च को होने जा रहे भारत–ऑस्ट्रेलिया मैच में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के शिरकत करने की चर्चा जोर पकड़ रही है। दोनों ही देशों के राष्ट्रध्यक्ष टेस्ट मैच का लुत्फ उठाएंगे। बता दें कि इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी देते हुए ऑस्ट्रेलिया के उपायुक्त बैरी ओफरेल ने कहा कि क्रिकेट ने हमेशा ही आपस में दोनों देशों को बांधकर रखा है। इसके अलावा क्रिकेट ने दोनों देशों के रिश्ते को प्रगाढ़ करने की दिशा में अहम किरदार अदा किया है। चलिए, अब तक हुए टेस्ट मैच में भारत के प्रदर्शन की बात कर लेते हैं।

आपको बता दें कि नागपुर में हुआ टेस्ट मैच भारत ने 132 रन से अपने नाम किया था। इसके अलावा दिल्ली में हुआ टेस्ट मैच भारत ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया था। इसके बाद भारत ने तीसरे टेस्ट मैच 9 विकेट जीतकर वापसी की थी। वहीं, अब अगर भारत को फाइनल में पहुंचना है, तो उसे चौथा मैच किसी भी कीमत पर जीतना होगा। उधर, अगर किसी कारणवश टीम इंडिया को इस मैच में हार का मुंह देखना पड़ा, तो फिर अगले मैच में न्यूजीलैंड को श्रीलंका से हारना होगा। तभी जाकर स्थितियां भारत के पक्ष में बन पाएंंगी।

उधर, अहमदाबाद में होने जा रहे मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में कुछ फेरबदल किए गए हैं। टीम के कप्तान पैट कमिंस चौथे को आखिरी मैच से बाहर कर दिया गया है। उनकी गैर मौजूदगी में टीम की कमान स्टीव स्मिथ को सौंपी गई है। अब ऐसी स्थिति में दोनों ही टीमों के बीच का मुकाबला आगामी दिनों में कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *