May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सुसाइड से पहले आकांक्षा दुबे ने की थी अक्षरा सिंह से बात, पूछा था ये सवाल

नई दिल्ली। भोजपुरी की जानी मानी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। एक्ट्रेस ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी अचानक मौत की खबर से हर कोई हैरान है। किसी को नहीं पता था कि कल तक हंसता खेलता चेहरा यूं गुमनाम हो जाएगा। हर कोई एक्ट्रेस को नम आंखों से विदाई दे रहा है। किसी को उम्मीद नहीं थी कि आकांक्षा अचानक ऐसा कदम उठा लेगी। अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक्ट्रेस के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और बताया कि आखिरी बातचीत में दोनों के बीच क्या बात हुई थी।

यकीन नहीं हो रहा- अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आकांक्षा की मौत से सदमें मे चली गई हैं। एक्ट्रेस बहुत ज्यादा टूट गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने आकांक्षा की फोटो पोस्ट कर लिखा- ‘क्या लिखूं क्या कहूं अब तक समझ नहीं आ रहा। कल का तुम्हारा मैसेज कहां हो दीदी वाराणसी में…मुझे अब तक यकीन नहीं हो रहा है कि यह वही एक बहादुर लड़की है, जिसने अपने माता-पिता को उम्मीद, एक बेहतर जिदंगी देने की सोच रखी थी। लड़कियों अब भी वक्त है जागो और कुछ भी गलत करने से पहले एक बार अपने माता-पिता के बारे में जरूर सोचो।’ पोस्ट की फोटो में आकांक्षा दुबे और उनकी मां की फोटो है, जो दोनों एक साथ दिख रही हैं।

देर रात पार्टी करके लौटी थी आकांक्षा

एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी में रुकी थी। जहां वो रात को अपनी दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में पहुंची थी। बताया जा रहा है कि देर रात आकांक्षा को छोड़ने के लिए उनके साथ एक शख्स आया था जो कमरे में कुछ समय के लिए रुका था जिसके बाद सुबह दरवाजा खोला गया तो एक्ट्रेस का शव फंदे से लटका मिला था और पानी का टैब ऑन था। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *