इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, बेलेश्वर महादेव मंदिर में कुएं की छत धंसी, कई श्रद्धालु बावड़ी में गिरे
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहांं स्नेह नगर के पास पटेल नगर इलाके में बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बड़ा हादसा हुआ है। मंदिर की छत धंसने से कई श्रद्धालु बावड़ी में गिर गए। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा है। बावड़ी में गिरे लोगों निकलने का काम तेजी से चल रहा है। घायल को अस्पताल भी पहुंचाया जा रहा है।
बता दें कि आज रामनवमी है जिसके चलते पूजा-अर्चना के लिए कई लोग मंदिर पहुंचे थे। मंदिर का प्रांगण छोटा था। जिसकी वजह से छत अधिक लोगों का बोझ नहीं झेल पाई। जिसके बाद अचानक से बावड़ी की छत गिर गई और कई 25 से 30 लोग उस बावड़ी में गिर गए। वहीं मंदिर की छत गिरने के बाद भगदड़ मच गई।
