May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

फैमिली प्लानिंग में बोली मोनालिसा, कहा- सब भगवान के हाथ में हैं

नई दिल्ली। रब ने बना दी जोड़ी तो आपने सुना ही होगा लेकिन मोनालिसा के साथ उल्टा हैं उनकी रब और बिग बॉस दोनों ने बना दी जोड़ी। भाजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और विक्रांत सिंह बिग बॉस 10 के घर में साथ आए थे। दोनों के प्यार ने एक नया मोड़ लिया और इन्होंने शो में ही शादी कर लगी थी। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा हैं। हालांकि, दोनों अपने-अपने कामों में व्यस्त भी चल रहे हैं। जहां मोनालिसा बेकाबू सीरियल के साथ टेलीविजन पर वापसी कर चुकी हैं और इस सीरियल में इनके निगेटिव रोल को काफी पसंद किया जा रहा हैं। मोनालिसा ने इस बीच अपनी फैमिली प्लानिंग को लेकर भी खुलकर बात की हैं।

फैमिली प्लानिंग में बोली मोनालिसा

एक्ट्रेस की शादी 18 जनवरी 2017 को विक्रांत सिंह के साथ हुई थी। दोनों की शादी को 6 साल हो गए हैं अब इनकी शादी के बाद दोनों के फैमिली प्लानिंग को लेकर हर कोई सवाल करता हैं। इस पर मोनालिसा ने कहा कि वह और विक्रांत अपने परिवार को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मोनालिसा और विक्रांत इस बात पर इतना जोर नहीं देते हैं क्योंकि इनका कहना हैं कि ये सब भगवान के हाथ और किस्मत पर निर्भर होता हैं इसलिए हम कोशिश कर रहे हैं बाकी ऊपर वाले का मन, क्योंकि चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं।

बेकाबू में आएंगी नजर

वहीं मोनालिसा अब भोजपुरी के साथ टीवी इंडस्ट्री में भी छाई हुई हैं। इन्होंने नजर सीरियल से अपनी पहचान बनाई और अब बेकाबू सीरियल में काम कर रही हैं। मोनालिसा हमेशा से एकता कपूर के साथ काम करना चाहती थी और उन्हें जब काम मिल गया हैं तो वह काफी खुश हैं कि उन्हें एकता कपूर के साथ काम करने को मिल रहा हैं। बेकाबू सीरियल के ऑडिशन में पास होने के बाद एक्ट्रेस काफी खुश हुई थी। वहीं बेकाबू सीरियल की बात करें तो इसमें मोनालिसा के साथ शालीन भनोट और ईशा सिंह भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *