May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

CBI Diamond Jubilee Celebrations: CBI के मंच से PM मोदी ने बिना नाम लिया पर किस पर बोला हमला, ‘आपको रुकने की ज़रूरत नहीं’

नई दिल्ली। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो  के डायमंड जुबली समारोह का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने शिलांग, पुणे और नागपुर में CBI के नवनिर्मित कार्यालय परिसरों का भी शुभारंभ किया। इस दौरान पीएम मोदी CBI के 60 साल पूरे होने पर कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों को संदेश भी दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने तत्कालीन कांग्रेस नीत यूपीए सरकार को निशाने पर लिया।

इसके अलावा उन्होंने सीबीआई द्वारा राजनेताओं पर हो रहे एक्शन को लेकर भी बड़ा बयान दिया। पीएम मोदी ने सीबीआई के मंच से कहा, देश में करप्शन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए राजनेताओं की इच्छा शाक्ति में कोई कमी नहीं है।

आपको (CBI) कहीं पर भी हिचकने या रुकने की ज़रूरत नहीं है। मैं जानता हूं आप जिनके खिलाफ एक्शन ले रहे हैं वे बेहद ताकतवर लोग हैं, बरसों तक वे सरकार और सिस्टम का हिस्सा रहे हैं। संभव है किसी भी राज्य में आज भी सत्ता का हिस्सा भी हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *