May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

तेज रफ्तार बाइक पर 2 लड़कियों को बैठाकर किया था खतरनाक स्टंट, अब जेल पहुंचा फैयाज कादरी

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर हर दिन ही सड़कों पर स्टंट करते लोगों के वीडियोज सामने आते रहते हैं। बीते दिन ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें एक लड़का दो लड़कियों को बाइक में बैठाकर खतरनाक स्टंट करता नजर आया। बीच सड़क पर तेज रफ्तार बाइक पर किए गए स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने भी एक्शन मोड में आते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, युवक के साथ बाइक में बैठी दोनों लड़कियों की तलाश की जा रही है।

कहां का है ये मामला

सोशल मीडिया पर सामने आया ये वीडियो मुंबई का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का दो लड़कियों को बाइक पर बैठाए हुए है। वीडियो में आगे लड़के को तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए और खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा सकता है। यहां हैरानी की बात ये है कि शख्स खाली जगह पर नहीं बल्कि चलती सड़क पर ये कारनामा कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने रविवार को आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार युवक का नाम फैयाज अहमद अजीमुल्ला कादरी बताया जा रहा है। 24 साल के फैयाज अहमद अजीमुल्ला कादरी को वडाला का निवासी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि सोशल एक्टिविस्ट मुश्ताक अंसारी द्वारा इस वायरल वीडियो को शेयर किया गया। उनके द्वारा Pothole Warriors नाम के ट्विटर अकाउंट से वीडियो शेयर कर मुंबई ट्रैफिक पुलिस को टैग किया गया। बाद में मुंबई पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए शख्स को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अब पुलिस उन दोनों लड़कियों की तलाश में है जो कि बाइक में युवक के साथ बैठी हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *