February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जुलाई में OTT प्लेटफॉर्म्स पर रहेगा वेब सीरीज और फिल्मों का बोलबाला

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते देशभर के सिनेमाघर बंद पड़े है। यही वजह हैं कि बड़े स्टार्स भी अब डिजिटल प्लेटफार्म का रुख कर रहे है। लॉकडाउन की वजह से कई फिल्मों की रिलाज डेट भी टाल दी गई है और कई को ओटीटी पर रिलीज करने का एलान किया गया। ऐसे में अब आपके मनोरंजन के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर काफी कुछ है। हर हफ्ते इन पर अलग-अलग तरह की फिल्में और सीरीज भी रिलीज होती रहती हैं।

जुलाई के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई बेहतरीन फ़िल्मों और वेब सीरीज़ रहेगा। इन फ़िल्मों में हसीन दिलरूबा और तूफ़ान जैसी फ़िल्में शामिल हैं। पहले फिल्मों सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थीं, मगर पैनडेमिक की वजह से अब ये फ़िल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होगी।

1 जुलाई- समांतर 2

1 जुलाई को एमएक्स प्लेयर पर मराठी वेब सीरीज़ समांतर का दूसरा सीज़न रिलीज़ किया जाएगा। इस वेब सीरीज़ में महाभारत के कृष्ण यानी नितीश भारद्वाज और स्वनिल जोशी लीड रोल निभाते नजर आएंगे। ये एक थ्रिलर वेब सीरीज़ है।

2 जुलाई- द टुमॉरो वॉर

2 जुलाई को अमेज़न प्राइम वीडियो पर अंग्रेज़ी फ़िल्म द टुमॉरो वॉर रिलीज़ हो रही है। ये एक साइंस फिक्शन फ़िल्म है। जो जैच डीन द्वारा लिखित और क्रिस मैके द्वारा निर्देशित है। जिसमें एडविन हॉज, सैम रिचर्डसन, बेट्टी गिलपिन, मैरी लिन राजस्कब और रयान कीरा आर्मस्ट्रांग अहम रोल में नजर आएंगे। ये  फ़िल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ होगी।

2 जुलाई- हसीन दिलरुबा

हसीन दिलरुबा 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म को विनिल मैथ्यू ने डायरेक्ट किया है और आनंद एल राय ने अपने बैनर कलर येलो प्रोडक्शन के तहत इसे प्रोड्यूस किया है। तापसी पन्नू, विक्रांत मेसी और हर्षवर्धन राणे इस फिल्म में  मुख्य भूमिकाओं में हैं।

9 जुलाई- कॉलर बॉम्ब

9 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉस्टार वीआईपी पर कॉलर बॉम्ब रिलीज़ होगी। जिस में जिम्मी शेरगिल और आशा नेगी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फ़िल्म एक सुसाइड बॉम्बर को रोकने की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। कॉलर बॉम्ब में जिम्मी मनोज हेसी नाम के पुलिस अफ़सर के किरदार में हैं। फ़िल्म का निर्देशन ध्यानेश ज़ोटिंग ने किया है। फ़िल्म में राजश्री देशपांडे भी एक अहम किरदार में नज़र आएंगी। फ़िल्म की स्क्रिप्ट निखिल नायर ने लिखी है।

15 जुलाई- नेवर आई हैव एवर 2

15 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर नेवर आई हैव एवर का दूसरा सीज़न स्ट्रीम किया जाएगा। यह युवा रोमांटिक कॉमेडी शो है, जिसमें भारतीय-अमेरिकी किशोरवय देवी की ज़िंदगी को दिखाया गया है। इस किरदार को मैत्रेयी रामकृष्णन ने निभाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *