May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Rowdy Rathore 2: अक्षय कुमार के फैंस को लगेगा बड़ा झटका, ‘राउडी राठौर’ 2 में अक्षय कुमार की जगह लेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा!

नई दिल्ली। अक्षय कुमार इन दिनों अपने कई नए प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं। अक्षय कुमार ने हिंदी सिनेमा में कई हिट फिल्में दी हैं। अक्षय की कुछ फिल्में हैं जो उनके नाम से जानी जाती हैं उनके बिना उस फिल्म को इमेजिन करना भी दर्शकों के लिए मुश्किल है। हालांकि, अभी हाल ही में लगातार फ्लॉप फिल्में देने की वजह से कई फिल्में अक्षय के हाथ से जा रही हैं। फिल्म भूल भूलैया में अक्षय कुमार ने अपनी एक अलग छाप छोड़ी थी और इस फिल्म ने थिएटर में कमाल कर दिखाया था। हालांकि, इसकी सिक्वल में कार्तिक आर्यन को लिया गया जिसके बाद सबने कहा कि फिल्म अक्षय के बिना हिट नहीं हो पाएगी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। वहीं खबरें आ रही थी कि हेरा फेरी के सिक्वल में भी अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन दिखाई देंगे। बरहाल बाद में अक्षय ने ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू की। धीरे-धीरे हर एक फिल्म को हाथ से गवाने के बाद से अब ऐसा कहा जा कि राउडी राठौर के पार्ट 2 में अक्षय की जगह सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट किया जाएगा।

‘राउडी राठौर’ में रिप्लेस होंगे अक्षय कुमार?

साल 2012 में आई फिल्म ‘राउडी राठौर’  किसको नहीं याद होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में फैंस ने खिलाड़ी कुमार को काफी पसंद किया था। अक्की इस फिल्म में डबल रोल में दिखाई दिए थे। इस फिल्म ने थिएटर में कमाल किया था और अब फैंस इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब खबरों की माने तो फिल्म के मेकर्स अक्षय कुमार को रिप्लेस करने का मन बना रहे है। अब ऐसे में अक्षय कुमार के फैंस को इस खबर से धक्का लग सकता हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लेंगे जगह

अब अगर अक्षय कुमार को मेकर्स रिप्लेस कर रहे हैं तो इसकी जगह वह किसको कास्ट करेंगे। अब ऐसे में कहा जा रहा हैं कि अक्षय कुमार की जगह मेकर्स सिद्धार्थ मल्होत्रा को कास्ट करने का मन बना रहे हैं। हालांकि, सिद्धार्थ मल्होत्रा की भी इस फिल्म में दिलचस्पी हैं। शबीना आजमी लगातार एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के संपर्क में हैं। अब ऐसे में देखना ये हैं कि क्या सच में सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्षय कुमार की जगह लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *