May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Underwater Kolkata Metro: कोलकाता मेट्रो ने रचा इतिहास, नदी के भीतर दौड़ाई देश की पहली मेट्रो

नई दिल्ली। पीएम मोदी जहां देश भर में वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देकर जनता की यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने का काम कर रहे हैं तो वही दूसरी तरफ कोलकाता मेट्रो ने अनोखा कारनामा कर दिखाया है। पहली बार कही ऐसा देखने को मिला है जहां नदी के नीचे से मेट्रो ने दौड़ लगाई हो। ये नजारा वाकई अद्भुत है और कोलकाता की जनता इस नजारे को देखकर हैरान है। हर कोई इस अनोखी मेट्रो को देखकर अचंभित है। तो चलिए कोलकाता की इस नई मेट्रो के बारे में जानते हैं…।

कोलकाता मेट्रो ने रचा इतिहास

कोलकाता मेट्रो का अनोखा और प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पानी के नीचे मेट्रो को स्पीड से दौड़ते हुए देखा गया है। ये अनोखी मेट्रो हुगली नदी के नीचे बनाई गई है जो  कोलकाता से हावड़ा तक चलेगी और यात्रियों को नया अनुभव देगी। मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि उदय कुमार रेड्डी ने इस अनोखी मेट्रो का लुफ्त उठाया और महाकारण स्टेशन से हावड़ा मैदान तक सफर तय किया। इस दौरान मेट्रो में अधिकारी और इंजीनियर दोनों मौजूद रहे। इसका ट्रायल हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड से शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि ये प्रोजेक्ट इस साल के अंत तक पूरा हो सकता है।

क्या है खासियत

-ये खास मेट्रो कॉरिडोर को हुगली नदी के नीचे बनाया है। जोकि कोलकाता के रास्ते साल्ट लेक और हावड़ा को जोड़ने का काम करेगा।

-ये कॉरिडोर 16.5 किलोमीटर लंबा है और इस प्रोजेक्ट को ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर नाम दिया गया है।

– इस अनोखी मेट्रो का  5.8 किलोमीटर हिस्सा एलिवेटेड है जबकि 10.8 किलोमीटर का हिस्सा अंडरग्राउंड है। कुल हिस्सा 16.55 किलोमीटर लंबा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *