May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

चोटिल होने की खबरों पर संजय दत्त ने दी सफाई, बताया कैसी है अब उनकी हेल्थ

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बाबा यानी संजय दत्त सभी के फेवरेट हैं और लगातार फिल्मों में काम कर फैंस का दिल जीत रहे हैं। हालांकि कल शाम आई खबर ने एक्टर के फैंस को बेचैन कर दिया। कल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि संजय दत्त केडी के सेट पर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। खबर सामने आने के बाद एक्टर के फैंस लगातार उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना करने लगे, लेकिन अब एक्टर के एक ट्वीट ने फैंस को राहत भरी सांस दी हैं। तो चलिए जानते हैं कि एक्टर ने अपनी सेहत और  सेट पर घायल होने की खबर को लेकर क्या लिखा है।

संजय दत्त ने चोटिल होने पर दी सफाई

संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा- सोशल मीडिया पर मेरे चोटिल होने की खबर सामने आ रही है लेकिन मैं आपको भरोसे के साथ कह रहा हूं कि वायरल हो रही खबरें फेक हैं..।  मैं इस वक्त फिल्म केडी की शूटिंग कर रहा हूं और फिल्म के सीन्स को फिल्माने के लिए पूरी टीम सावधानी बरत रही हैं। मेरी इतनी चिंता दिखाने और हमसे जुड़ने के लिए आप लोगों का शुक्रिया..। भगवान की दया से मैं बिल्कुल ठीक हूं।  संजय दत्त का ट्वीट देख फैंस ने राहत की सांस ली है। हालांकि फिर भी फैंस एक्टर के लिए दुआ कर रहे हैं।

यूजर्स ने लुटाया प्यार

एक यूजर ने लिखा- माता रानी आप पर ऐसे ही अपनी कृपा बनाए रखे। तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- भगवान सदा ही आप पर कृपा बनाए रखे…। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बाबा सुरक्षित रहे और सदा भगवान की कृपा बनी रहे। संजय दत्त की पोस्ट की नीचे आपको ऐसे प्यार-प्यार कमेंट देखने को मिल जाएंगे। काम की बात करें तो संजय दत्त केडी नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं। इसके अलावा एक्टर द वर्जिन ट्री, बाप, ब्लॉकबस्टर, मुन्नाभाई 3, द गुड महाराज में भी नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *