May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

महाराष्ट्र में कांग्रेस और NCP के लिए खतरे की घंटी!, देवेंद्र फडणवीस बोले- जल्द दोनों पार्टी के कई विधायक…

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बीते साल 2022 में बड़ा सियासी फेरबदल देखने को मिला था। उद्धव ठाकरे की सरकार में शामिल एकनाथ शिंदे और कुछ बागी सहयोगियों ने बगावत का बिगुल फूंक दिया था। इस सियासी बवंडर के शुरू होने के बाद संभावनाएं जताई जाने लगी की ठाकरे सरकार गिर जाएगा। राज्य में जारी सियासी संकट को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा 30 जून को फ्लोर टेस्ट को लेकर बड़ा फैसला आना था लेकिन इससे पहले ही उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में शिंदे गुट ने भारतीय जनता पार्टी संग गठबंधन कर सरकार का निर्माण किया था। पहले से ही ठाकरे सीएम पद गवाकर और पार्टी शिवसेना से भी अधिकार खो चुके हैं। वहीं, अब खबर है कि उद्धव ठाकरे के बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस और NCP को बड़ा झटका लग सकता है।

देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने बीते दिनों एक कार्यक्रम में बड़ा दावा किया है। देवेंद्र फडणवीस ने एक कार्यक्रम में कहा कि उनके संपर्क में कांग्रेस और NCP की पार्टी के कई विधायक हैं। ये सही समय आने पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

क्या है देवेंद्र फडणवीस का पूरा बयान

कांग्रेस और NCP के विधायकों को लेकर बयान देते हुए फडणवीस ने कहा, ‘हर चीज का अपना एक अलग वक्त होता है। राजनीति में ऐसा होता है कि कई आपके साथ होते हैं तो आपके विरोध में रहते हैं।’ हालांकि राजनीति से अलग हमारे निजी संबंध भी होते हैं। राजनीतिक संबंध भले ही खराब हों लेकिन निजी संबंधों के कारण हम साथ होते हैं। अभी वक्त नहीं है लेकिन में सही समय पर सच बताउंगा।

BJP में कांग्रेस और NCP के विधायक होंगे शामिल

एक सवाल का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि हमारे साथ एनसीपी और कांग्रेस पार्टी के कई विधायक संपर्क में बने हुए हैं। सही वक्त आने पर वो विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाएंगे। हालांकि इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने इस बात का खुलासा नहीं किया कि कितने विधायक उनके संपर्क में है लेकिन इस बयान के बाद कांग्रेस और एनसीपी में हड़कंप मचना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *