May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

फिर बढ़ सकती है हनी सिंह की मुश्किलें, मारपीट और किडनैपिंग जैसे गंभीर आरोप में घिरे रैपर!

नई दिल्ली। हनी सिंह जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं उतना ही उनकी पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय बनी रहती है। अपने बेहतरीन रैप से सबके दिलों में छाने वाले हनी सिंह का अक्सर दिल टूट जाता है। हनी सिंह पहले अपनी बीवी से तलाक को लेकर लाइमलाइट में आए थे और अब गर्लफ्रेंड टीना थडानी के साथ भी ब्रेकअप की खबरें तेज हो रही है। ये सब कम था कि अब इन सब के बीच हनी सिंह फिर से मुश्किलों में फंसते दिखाई दे रहे है। रैपर पर रवि रमन नाम के एक शख्स ने गंभीर आरोप लगाए है और शिकायत भी दर्ज कराई है।

हनी सिंह के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज

दरअसल, हनी सिंह पर मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगे है। विवेक रवि रमन ने हनी सिंह पर किडनैपिंग, बंदी बना के रखना और मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि हनी सिंह ने उन्हें धमकाया और उनके साथ बदसलूकी की है। आपको बता दें कि विवेक रवि रमन एक फेमस इंवेट के मालिक है और उन्होंने हनी सिंह का फेस्टिवीना नामक कार्यक्रम मुंबई के बीकेसी में रखा था। यह कार्यक्रम 15 अप्रैल होना था लेकिन पैसे की लेनदेन में कुछ गड़बड़ी के कारण विवेक ने कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया था, जिस कारण हनी सिंह और उनके साथियों ने उन्हें किडनैप किया और फिर मुम्बई के सहार होटल में बंदी बना कर रखा और उनके साथ मारपीट भी किया था।

विवेक ने गिरफ्तारी की मांग की

अपनी शिकायत को विवेक ने थाने में दर्ज कराई हैं और हनी सिंह की गिरफ्तारी की मांग भी की है। अब ऐसे में हनी सिंह काफी बड़ी मुश्किलों में फंस सकते है। आपको बता दें कि इससे पहले भी हनी सिंह के ऊपर कई मामले दर्ज हो चुके है। हनी सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनका अभी हाल ही में हनी सिंह का एल्बम 3.0  आने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *