आ गया ये शानदार टेक्नोलॉजी जो सड़क दुर्घटना को होने से रोकेगा, अब ड्राइवर को नींद आने पर बजेगा अलॉर्म
नई दिल्ली। आज कल लोगों को कार का कितना शौक होता है। हर कोई चाहता हैं कि उसके पास एक कार हो। कार तो लोग खरीद लेते है लेकिन उसको चलाने के लिए हमें बहुत से नियम के बारे में पता होना चाहिए। कार हमारे लिए काफी अच्छा होता है हमें कई जाना हो तो बहुत काम आता है लेकिन उससे ज्यादा जरूरी हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कार से कितनी सारी घटनाएं होती है। कार से अक्सर सड़क दुर्घटनाएं सुनने को मिलती है। एक आम समस्या कार के साथ ये भी है कि जब ट्रिप लंबी हो तो जो कार चला रहा है उसके सोने का डर बहुत सताता है कि अगर वो सो गया तो दुर्घटना के चांसेज बढ़ जाते है ऐसे में मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के कुछ लड़कों ने ऐसी चीज का निर्माण किया है जिससे ये समस्या से बचा जा सकता है।
एंटी स्लीप चश्मा
मध्य प्रदेश के इंदौर में पढ़ाई करने वाले कुछ इंजीनियरिंग के छात्रों ने एक शानदार टेक्नोलॉजी का निर्माण किया है जिससे अब अगर ड्राइवर की निंद लगी तो वह तुरंत जग जाएगा वो जैसे ही सोएगा वैसे ही अलॉर्म बजेगा। जी हां आपने सही सुना उन्होंने ऐसी डिवाइस बनाई है जो एक एंटी स्लीप चश्मा से जुड़ा होगा। यह एंटी स्लीप चश्मा सड़क हादसों को टालने में काफी हेल्प करेगा। तो चलिए हम आपको बताते है कि यह काम कैसे करेगा।
कैसे करेगा काम
एंटी स्लीप चश्मे में एक इंफ्रारेड सेंसर जुड़ा हुआ है जो एक किरण निकालेगा इससे निकलने वाली किरण हमारी आंखों के व्हाइट वाले हिस्से से टकराएंगी। इससे अगर ड्राइवर ड्राइविंग के समय सोता है और उसकी आंखें बंद हुई तो इस डिवाइस से निकलने वाली किरणों का संपर्क आंखों के व्हाइट वाले हिस्से से टूट जाएगा और ऐसे में संपर्क टूटने के 5 सेंकेंड बाद एक सायरन बजने लगेगा। इसके बावजूद अगर आंख नहीं खुली तो आगे चलकर थोड़ी देर बाद गाड़ी के पहिए भी रूक जाएंगे। इससे सड़क दुर्घटना को होने से काफी हद तक रोका जा सकता है।
