AAP की शैली ओबेरॉय निर्विरोध दिल्ली की मेयर बनीं, चुनाव से पहले BJP ने नामांकन लिया वापस
नई दिल्ली। दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय दूसरी बार दिल्ली की मेयर चुन ली गई हैं। शैली ओबेरॉय को निर्विरोध मेयर चुन लिया गया है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में हिस्सा ही नहीं लिया। चुनाव से ऐन वक्त पहले भाजपा प्रत्याशी शिखा राय ने अपना नाम वापस ले लिया। जिसके बाद फिर से वो निर्विरोध दिल्ली की मेयर चुन ली गई है। भाजपा का आप पर आरोप लगाया है कि एमसीडी में कोई काम नहीं हो रहा है।
ज्ञात हो कि इससे पहले दिल्ली में मेयर चुनाव हुआ था उसमें शैली ओबेरॉय को जीत मिली थी। आप ने शैली ओबेरॉय को दोबारा उन्हें मेयर पद का उम्मीदवार बनाया गया था। वहीं डिप्टी मेयर पद की भाजपा कैंडिडेट सोनी पांडे ने भी अपना नाम वापस ले लिया और आप के आले मोहम्मद इकबाल दोबारा डिप्टी मेयर चुन लिए गए है। भाजपा के दोनों उम्मीदवार ने चुनाव से ठीक पहले अपना नाम वापस ले लिया था।
सीएम केजरीवाल ने दी बधाई-
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शैली ओबेरॉय को मेयर और आले मोहम्मद को डिप्टी मेयर बनने पर ट्वीट कर बधाई दी है।
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने शैली ओबेरॉय के मेयर का चुनाव जीतने पर भाजपा हमला बोला। आतिशी ने लिखा, ”एक बार फिर, गुंडे हार गए और दिल्ली जीत गई। शैली ओबेरॉय औ आले इकबाल को जीत की बहुत-बहुत बधाई! हम सबका समर्थन और विश्वास आपके साथ है। अरविंद केजरीवाल जी की काम की राजनीति को MCD में यूं ही आगे बढ़ाते जाइए।”
