June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सानिया मिर्जा संग तलाक की खबरों पर शोएब मलिक ने तोड़ी चुप्पी, सरेआम बता दी पत्नी संग रिश्ते की सच्चाई

नई दिल्ली। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) को लेकर चर्चाएं गर्म बनी हुई है। बीते साल से ही खबरें थीं कि दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं चल रहें। खबरें ये भी थीं कि सानिया मिर्जा पति शोएब से तलाक लेकर दूसरे घर में शिफ्ट हो गई हैं। अब इन खबरों के बीच शोएब मलिक ने अपने रिश्ते पर सच्चाई बताई है। मलिक ने सोशल मीडिया पर हो रही तलाक की खबरों का सच बताया है और ये भी बताया है कि उनके और सानिया के बीच रिश्ते कैसे हैं…

तलाक की खबरों पर क्या बोले शोएब मलिक

सोशल मीडिया पर फैली तलाक की खबरों पर शोएब मलिक ने चुप्पी तोड़ी है। मलिक ने जियो न्यूज़ के शो ‘स्कोर’ में सानिया मिर्जा के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा, “मैं ऐसी खबरें देख रहा हूं जिसमें कहा जा रहा है कि हमारे बीच तालुकात अच्छे नहीं हैं लेकिन मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि हमारे बीच ऐसा कुछ नहीं है। ईद के इस मौके पर मैं हमारे रिश्ते को लेकर बस ये कहना चाहूंगा कि इस मौके पर हमें साथ होना चाहिए था लेकिन सानिया का आईपीएल में शो चल रहा है यही वजह है कि हम साथ में नहीं हैं। दूर होकर भी मैं उसे बहुत प्यार करता हूं और उन्हें काफी मिस भी करता हूं। ईद एक ऐसा मौका है जब हम अपने खास लोगों को याद करते हैं और मैं सानिया को याद करता हूं”।

पिछले साल से चल रही है दोनों के तलाक की खबरें

अपने बयान में शोएब ने ये भी साफ किया वो सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देते हैं। खैर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों के बीच तलाक की खबरें पिछले साल से ही चल रही है लेकिन दोनों ने इसपर कभी कोई सफाई नहीं दी। अब देखना होगा कि शोएब मलिक के इस बयान के बाद सानिया मिर्जा क्या कहती हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *