May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पति नहीं पिता बनना चाहते हैं सलमान खान, किड्स को लेकर कही ये बात

नई दिल्ली। सलमान खान इन दिनों काफी सुर्खियों में है। एक्टर की अभी हाल ही में फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज हुई है। फिल्म भले ही उतना अच्छा कलेक्शन ना कर पाई हो लेकिन एक्टर को दर्शकों का प्यार काफी मिलता है। अभिनेता के रियल लाइफ के बारे में जानने के लिए लोग काफी उत्साहित होते है। सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर एक्टर है। सलमान खान से वैसे तो कई सवाल पूछे जाते है लेकिन एक सवाल जो उनसे कई सालों से पूछा जाता है और हर कोई उनके इस सवाल का जवाब भी जानना चाहते है वो सवाल है कि सलमान खान शादी कब करेंगे। हालांकि, इस सवाल का जवाब अभी तक किसी को नहीं मिल पाया है लेकिन एक्टर ने खुद के बच्चों को लेकर जवाब दिया है जो कि काफी वायरल हो रहा है।

बच्चों को लेकर सलमान ने कही ये बात

सलमान खान शनिवार 29 अप्रैल को रजत शर्मा के शो आप की अदालत में पहुंचे थे, जहां उनसे कई सवाल पूछे गए। इस दौरान एक्टर से पूछा गया कि करण जौहर बिना शादी के ही पिता बन चुके हैं इस पर आपका क्या कहना है। इस सवाल को सुनते ही भाईजान बोले जी हां मैं भी यही करने का सोच रहा था लेकिन तभी कानून बदल दिया गया। सलमान खान बोले कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद है लेकिन कहते है कि जब बच्चे आते है तब मां भी आती है। मां उनके लिए बहुत अच्छी है और मेरे यहां मां ही मां है। सलमान खान ये भी बोले कि मेरे बच्चों की मां मेरी पत्नी ही होगी।

सलमान का वर्कफ्रंट

सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अभी हाल ही में ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म में दिखाई दिए थे। फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था लेकिन फिर भी थिएटर पर फिल्म वो कमाल नहीं कर पाई जिसकी लोगों को उम्मीद थी। वहीं इसके पहले सलमान खान ने फिल्म पठान में भी कैमियो किया था जिसमें दर्शकों ने सलमान खान को काफी पसंद किया था। सलमान अब जल्द ही टाइगर 3 में दिखने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *