May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नीतीश का दाहिना हाथ रहे आरसीपी सिंह ने थामा भगवा का दामन

नई दिल्ली। एक तरफ जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को मजबूत करने की कोशिश कर रहे है। आज वो महाराष्ट्र में 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे। वहीं दूसरी ओर नीतीश कुमार का दाहिना हाथ रहे जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने उन्हें जोरदार झटका दिया है। आरसीपी सिंह ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया हैं।

दिल्ली में आरसीपी सिंह ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली है। बता दें कि आरसीपी सिंह ने पिछले साल जेडीयू से नाता तोड़ लिया था। जेडीयू छोड़ने के बाद से वो नीतीश कुमार पर हमलावर रहे है। साथ ही वो कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी कर चुके है। इसके बाद से ही उनके भाजपा के शामिल होने की चर्चा तेज हो गई थी। जिस पर आज उन्होंने खुद पूर्ण विराम लगा दिया है।

आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने पर बिहार की राजनीति में एक बड़ा उल्टफेर माना जा रहा है। उन्होंने नीतीश कुमार के कामकाज के तरीके को बेहद करीब से देखा है। इस लिहाज से जेडीयू के लिए ये एक झटके तौर पर जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद आरसीपी सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला भी बोला। आरसीपी ने कहा,  मेरे लिए आज बहुत गर्व का क्षण है मैं भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा, ”नीतीश कुमार बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। उन्हें जरा सोचना चाहिए कि देश कहां से कहां चला गया और बिहार कहां हैं। उन्हें ‘C’ शब्द से बड़ा प्यार है, सी से चेयर होता है इसलिए कुर्सी के मोह में सारा काम कर रहे हैं।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *