May 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

#ZaraHatkeZaraBachke: “प्यार, शादी और फिर तलाक..”, मिडिल क्लास प्रेम कहानी में सारा और विक्की की कॉमेडी का तड़का

नई दिल्ली। बी टाउन एक्ट्रेस सारा अली खान और विक्की कौशल स्टारर फिल्म जरा हटके, जरा बचके का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज मुंबई में रखा गया, जहां सारा पीली साड़ी तो विक्की कौशल कैजुअल लुक में नजर आए। ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। ट्रेलर में सारा और विक्की की रोमांटिक केमिस्ट्री देखकर हर कोई हैरान है। फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म में क्या खास है।

पहली बार स्क्रीन पर दिखे विक्की और सारा अली खान

जरा हटके, जरा बचके फिल्म में पहली बार सारा अली खान और विक्की कौशल ने स्क्रीन शेयर की है। दोनों की ये पहली फिल्म है जो रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी एक मिडिल क्लास कपल की है, जो पहले प्यार करता है और फिर शादी। प्यार और शादी के बीच तलाक की एंट्री भी होती है। दोनों ही एक दूसरे से परेशान हो जाते हैं और तलाक की डिमांड करते हैं। इसी बीच दोनों के परिवार नहीं चाहते हैं कि सारा और विक्की का तलाक हो। मिडिल क्लास परिवार की कॉमेडी भी फिल्म में चार-चांद लगाने का काम करती है। फिल्म में आपको रोमांस और कॉमेडी दोनों ही भरपूर मात्रा में देखने को मिलेगा।

2 जून को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जबकि निर्माता दिनेश विजन है। फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों रिलीज होगी। हालांकि फिल्म में सारा का रोल कुछ-कुछ फिल्म “अतरंगी रे” जैसे करेक्टर का है,जबकि विक्की कौशल का “गोविंदा मेरा नाम’ जैसे गोविंदा का है। फिल्म में कुछ नयापन नहीं लगा है लेकिन अब देखना होगा कि फैंस सारा और विक्की की नई केमिस्ट्री को कितना पसंद करते हैं और फिल्म को कितना प्यार देते हैं। इसके लिए दर्शकों को 2 जून तक का इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *