May 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ओवैसी के संदिग्ध ‘प्रोफ़ेसर’ की गिरफ्तारी पर बोले नरोत्तम मिश्रा…

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, छिंदवाड़ा, और हैदराबाद से पकडे गए हिज्ब-उत-तहरीर के संदिग्ध आतंकियों से जुडी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हैदराबाद से पकड़कर लाए गए 5 संदिग्ध आतंकियों में से एक के तार AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के कॉलेज डेक्कन कॉलेज ऑफ़ मेडिकल साइंस में प्रोफ़ेसर के पद पर था। इस व्यक्ति का नाम मोहम्मद सलीम बताया जा रहा है। इसके साथ ही ये भी खबर अब सामने आ रही है कि संदिग्ध सलीम, भारत सरकार द्वारा बैन किए गए जाकिर नायक का समर्थक था।

सलीम के बारे में अबतक जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक ठीक 10 साल पहले सलीम का परिवार भोपाल के बेरसिया से हैदराबाद जाकर बसा था, जहां करीब 7 साल पहले उसने धर्म परिवर्तन कर के इस्लाम को अपना लिया था। जिसके बाद वो भगोड़े जाकिर नायक का फॉलोवर बन गया था। हिज्ब – उत – तहरीर नामक इस संगठन से जुड़े सभी 16 गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों में से 8 हिन्दू से मुस्लिम बने थे। राजधानी भोपाल से पकड़े गए 10 में से 5 युवकों ने इस्लाम कबूल किया था। यही नहीं, 3 अन्य राज्यों के युवक जिनका ब्रेन वाश कर हिन्दू से मुस्लिम बनाया गया। भोपाल से गिरफ्तार हिज्ब – उत – तहरीर के सदस्यों में से 3 मुस्लिम युवकों ने हिन्दू लड़कियों को लव जिहाद का शिकार बनाया था।

इस गिरफ्तारी पर मीडिया के सामने जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, मध्य प्रदेश सरकार जेहादी कॉकरोच के लिए पेस्टीसाइड से कम नहीं है। जहां भी राज्य के भीतर ऐसे जिहादी छिपे होंगे मध्य प्रदेश उन्हें पकड़-पकड़ के मारेगी। उन्होंने ये भी कहा कि, 7 लोगों का धर्म परिवर्तन किया गया। केरला फिल्म पर सवाल उठाने वाले HUT पर बात नहीं कर रहे, राम मंदिर पर सवाल उठाने वाले PFI पर नहीं बोलेंगे। इस बात से इन लोगों के दोहरे चरित्र का पता चलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *