April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

OTT पर भी देखी जा सकेगी फिल्म Bell Bottom! अमेजन ने मेकर्स को दिया करोड़ों का ऑफर

नई दिल्ली। अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म बेल बॉटम को लेकर लोगों में काफी क्रेज देखा जा रहा है, हालांकि फिल्म 27 जुलाई से बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी, लेकिन ट्रेलर देखने के बाद फिल्म देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इसका एक कारण यह भी है कि महाराष्ट्र से लॉकडाउन हटने के बाद यह पहली फिल्म होगी जिसे रिलीज़ किया जाएगा। इससे जुड़ी एक खबर यह भी सामने आ रही है कि बेल बॉटम फिल्म के रिलीज़ होने के बाद उसे ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज़ किया जा सकता है। जिसके लिए अमेजन प्राइम वीडियो ने मेकर्स को ऑफर दिया है।

अमेजन ने दिया करोड़ों का ऑफर

बेल बॉटम फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के लिए अमेजन की ओर से 30 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है। खबरों की मानें, तो फिल्म के थिएटर में रिलीज़ होने के तीन हफ्ते में यदि मूवी को ओटीटी में दिखाया जाता है तो मेकर्स को 30 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा भी दिए जा सकते हैं। यह डील तय होने के बाद कंफर्म किया जाएगा। फिलहाल इस बारे में मेकर्स की ओर से कोई अपडेट नहीं दिया गया है, लेकिन यदि मेकर्स इस ऑफर के लिए तैयार हो जाते हैं तो उन्हे अमेजन की तरफ से 30 करोड़ या उससे ज्यादा दिए जा सकते हैं। यह दोनों की ओर से डील फिक्स होन पर तय किया जाएगा।

2 अप्रैल को रिलीज़ होनी थी फिल्म

बता दें कि बेल बॉटम के रिलीज होने में पहले ही काफी देर हो गई है, यह फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज़ होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कहर को देखते हुए फिल्म के रिलीज़ होने की तारीख को टाल दिया गया था। वहीं अब हाल ही में फिल्म को लेकर फैन्स के लिए अक्षय कुमार ने एक टीज़र भी शेयर किया है. साथ ही लिखा है कि ‘मुझे पता है कि आप सभी फिल्म बेल बॉटम के रिलीज़ होने का धैर्य के साथ इंतेजार कर रहे हैं अब यह फिल्म दुनियाभर में 27 जुलाई को रिलीज़ की जाएगी’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *