UPSC CSE Final Result 2022: प्रतिष्ठित यूपीएससी सिविल सर्विस का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, इशिता किशोर बनी टॉपर
नई दिल्ली। भारत के सबसे प्रतिष्ठित एग्जाम, UPSC यानि संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के फाइनल परिणाम जारी कर दिए हैं। जिसको आप लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस परीक्षा में एक बार फिर इंग्लिश मध्यम के छात्रों ने ज्यादा बड़े पैमाने पर सफलता हासिल की है, जिसमें भी लड़कियां लड़कों से आगे रही हैं। अपना रिजल्ट देखने के लिए आपको यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
कौन बना टॉपर ?
यूपीएससी 2022 के रिजल्ट में इशिता किशोर ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर गरिमा लोहिया और तीसरे स्थान पर उमा हरति एन रहे। चौथा स्थान स्मृति मिश्रा और पांचवां मयूर हजारिका ने हासिल किया। लेकिन कमाल की बात ये है कि टॉप 4 में चारों लड़कियों ने ही परचम लहराया है। परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन वेबसाइट पर दिखाई देंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस साल18 अप्रैल तक यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू चले थे। इस बार की संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1011 पदों पर वेकेंसी निकलने की घोषणा की थी।
UPSC परीक्षा में टॉप 25 परीक्षार्थी
| क्रमांक | रोल नंबर | उम्मीदवार का नाम |
|---|---|---|
| 1 | 5809986 | इशिता किशोर |
| 2 | 1506175 | गरिमा लोहिया |
| 3 | 1019872 | उमा हरति एन |
| 4 | 0858695 | स्मृति मिश्रा |
| 5 | 0906457 | मयूर हजारिका |
| 6 | 2409491 | गहना नव्या जेम्स |
| 7 | 1802522 | वसीम अहमद भट |
| 8 | 0853004 | अनिरुद्ध यादव |
| 9 | 3517201 | कनिका गोयल |
| 10 | 0205139 | राहुल श्रीवास्तव |
| 11 | 3407299 | परसंजीत कौर |
| 12 | 6302509 | अभिनव सिवाच |
| 13 | 2623117 | विदुषी सिंह |
| 14 | 6310372 | कृतिका गोयल |
| 15 | 6802148 | स्वाति शर्मा |
| 16 | 6017293 | शिशिर कुमार सिंह |
| 17 | 0840388 | अविनाश कुमार |
| 18 | 0835555 | सिद्धार्थ शुक्ला |
| 19 | 0886301 | लघिमा तिवारी |
| 20 | 7815000 | अनुष्का शर्मा |
| 21 | 6911938 | शिवम यादव |
| 22 | 5005936 | जी वी एस पवनदत्ता |
| 23 | 0878394 | वैशाली |
| 24 | 0860215 | संदीप कुमार |
| 25 | 0504073 | सांखे कश्मीरा किशोर |
