June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नीरज चोपड़ा ने ग्रेनाडा के एंडरसन को पछाड़ जैवलिन थ्रोअर वर्ल्ड रैकिंग में पाया पहला स्थान, रचा इतिहास

नई दिल्ली। भारतीय स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा भारत के लिए गोल्ड मेडल लेकर आए थे। अब इन्होंने फिर से एक और उपलब्धि हासिल की है और हमारे देश का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिला कर जो भारत को गौरवान्वित किया था। अब वहीं नीरज चोपड़ा भाला फेंक खेल में नंबर 1 एथलिट बन गए है। नीरज को यह मुकाम 22 मई 2023 को हासिल हुई है। एथलिट की इस उपलब्धि ने फिर से हर भारतीय को गर्व महसूस कराया है। तो चलिए जानते है कि कैसे नीरज चोपड़ा को यह रैकिंग मिली और नीरज चोपड़ा ने किन एथलिट को पछाड़ यह पद हासिल किया है।

नीरज चोपड़ा ने नई उपलब्धि हासिल की

दरअसल,  नीरज चोपड़ा पुरुषों की जैवलिन थ्रोअर में  नंबर 1 एथलिट बन गए है। इन्होंने यह उपलब्धि 22 मई को हासिल की है। वर्ल्ड एथलेटिक्स की नई रैकिंग की बात करें तो नीरज चोपड़ा का नाम पहले नंबर पर है। वर्ल्ड एथलेटिक्स की ताजा रैकिंग में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के 1455 प्वाइंट्स है जिससे वह पहले नंबर पर पहुंचने वाले भारतीय बन इतिहास रच दिया है। नीरज ने ग्रेनाडा के एंडरसन को पछाड़ दिया है और उनसे 22 अंक ज्यादा प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया है। नीरज के साथ-साथ हर देशवासी को उन पर गर्व है और वह उनकी इस उपलब्धि से खुश भी है।

एंडरसन को पछाड़ आगे निकले नीरज चोपड़ा

आपको बता दें कि जहां नीरज चोपड़ा के 1455 प्वाइंट्स हैं, वहीं एंडरसन के 1433 प्वाइंट्स है और इस प्वाइंट्स के साथ वह दूसरे नंबर पर पहुंच गए है। तीसरे नंबर की बात करें तो तीसरे पायदान पर चेक रिपब्लिक के जैकब वडलेज्च है जिनके 1416 अंक है। 1385 प्वाइंट्स के साथ जर्मनी के जूलियन वेबर है। इसके साथ ही पांचवें नंबर पर पाकिस्तान के अरशद नदीम काबिज का नाम है जिनके 1306 अंक है। नीरज और अरशद के बीच में 149 अंक का अंतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *