February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Love Jihad: बिहार की मॉडल की दुखभरी कहानी, कैसे यश बनकर तनवीर अख्तर खान ने फंसाया

नई दिल्ली। देशभर में इन दिनों लव जिहाद का मामला छाया हुआ है। दिल्ली के बाद बिहार की मानवी राज सिंह ने लव जिहाद को लेकर खुलकर एक शख्स पर आरोप लगाए हैं। बिहार की मॉडल और एक्ट्रेस मानवी राज सिंह ने एजेंसी मालिक तनवीर अख्तर खान की सारी पोल पट्टी खोलकर रख दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे नाम बदलकर एजेंसी मालिक ने कैसे उसके साथ मारपीट की और धर्म बदलने का दबाव बनाया। उन्होंने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सारी आपबीती सुनाई है। बता दें कि एजेंसी मालिक ने एक्ट्रेस को यश बनकर फंसाया था।

मारपीट और परिवार को मारने की देता था धमकी

मानवी ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मैं तनवीर के खिलाफ पुलिस में जा चुकी हूं, लेकिन फिर उसने दबाव में आकर कहा कि वो दोबारा ऐसा नहीं करेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, वो मुझे दोबारा परेशान करने लगा। उसने मेरे साथ मार-पीट की और जान से मारने की धमकी तक दी। वो मेरे परिवार वालों को भी डरा रहा था, जिसके बाद वो मेरा पीछा करते-करते मुंबई तक आ गया, जिसके बाद मुंबई के वर्सोवा थाने में मैंने शिकायत दर्ज कराई। मानवी ने बताया कि उसकी मुलाकात तनवीर अख्तर खान से एक एजेंसी के संचालक के तौर पर हुई थी और उसने अपना नाम यश बताया था। जिसके बाद दोनों में दोस्ती होने लगी, प्यार हुआ और यश उर्फ तनवीर ने शादी के लिए प्रपोज किया।

दोस्ती की आड़ में धोखा

मानवी को जब यश का असल नाम पता चला तो उन्होंने दोस्ती तोड़ दी। इसी बात से खफा होकर तनवीर अख्तर ने एक्ट्रेस पर जबरन धर्म बदलने का दबाव डाला और उसके साथ मारपीट की। मामले में मोड़ तब आया,जब  तनवीर मानवी को ब्लैकमेल करने लगा, क्योंकि उसके पास मानवी की निजी तस्वीरें थी। मानवी ने मुंबई पुलिस को बताया कि नशे की गोली देर उसने उसके अश्लील फोटो क्लिक किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed