April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बंगाल में TMC की गुंडागर्दी जारी!, BJP विधायक और कार्यकर्ताओं पर किया हमला

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच जारी हिंसक झड़प लगातार जारी है। एक बार फिर दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबर सामने आई है। ताजा मामला बांकुरा का है जहां, देर शाम दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में भाजपा के 6 और टीएमसी के 4 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें, सोनामुखी में भाजपा का एक कार्यक्रम चल रहा था। इसे लेकर भाजपा की ओर से कहा गया है कि इस कार्यक्रम को रूकवाने के लिए टीएमसी के गुंडों ने वहां पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी। भाजपा ने दावा करते हुए कहा है कि सोनामुखी से विधायक दिबाकर घरामी पर भी TMC कार्यकर्ताओं ने हमला किया। हालांकि टीएमसी ने भाजपा के इन आरोपों को निराधार बताया है।

देर रात शुभेंदु अधिकारी का ट्वीट

वहीं इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने देर रात ट्वीट कर आरोप लगाया कि रविवार को मानिक बाजार पंचायत क्षेत्र में टीएमसी के गुंडों द्वारा भाजपा विधायक दिबारक घरामी पर हमला किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस हमले में 7 भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए जिन्हें अब बांकुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेश विश्वास का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी की है। दूसरी ओर इस गमले को लेकर भाजपा के बिष्णुपुर के आयोजन जिलाध्यक्ष सुजीत अगस्ती ने कहा कि घरामी पर शारीरिक हमला नहीं किया गया था। अगस्ती ने ये दावा करते हुए कहा कि मानिकबाजार पंचायत क्षेत्र में रविवार शाम को एक बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *