June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

महाभारत के ”शकुनि मामा’ गूफी पेंटल का निधन, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

नई दिल्ली। टीवी जगत से जुड़ी एक दुखी कर देने वाली खबर सामने आ रही है। महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया है। गूफी पेंटल के निधन के बाद से हर कोई सदमे में है। इनके शकुनी मामा के किरदार ने लोगों के दिल में एक अमिट छाप छोड़ी थी जिसका यही कारण हुआ है कि इन्हें इनके असली नाम से ज्यादा लोग इन्हें शकुनी मामा के नाम से जानते है। गूफी पेंटल काफी समय से अस्पताल में भर्ती थे और हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे थे। जिंदगी की इस लड़ाई में गूफी पेंटल हार गए और 78 साल की उम्र में उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

नहीं रहे महाभारत के शकुनी मामा

महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल की तबियत बिगड़ी जिस कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका वहां इलाज भी चल रहा था। लेकिन एक्टर ज्यादा दिन तक जिंदगी की इस लड़ाई से नहीं लड़ पाए और आज इनका निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे किया जाएगा। गूफी पेंटल के निधन से इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर है।

दो भाई है गूफी पेंटल

बीआर चोपड़ा के मशहूर ऐतिहासिक शो ‘महाभारत’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था और इस सीरियल के हर एक किरदार को दर्शक ने पसंद किया लेकिन इस सीरियल का एक किरदार जो कि आज भी लोग याद करते थे वो था शकुनी मामा का जो कि गूफी पेंटल ने निभाया था। गूफी पेंटल दो भाई थे एक का नाम गूफी पेंटल और दूसरे का नाम कंवरजीत सिंह पेंटल है। गूफी पेंटल ने महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाया था जबकि उनके भाई पेंटल ने शिखंडी का किरदार निभाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *