February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Love Jihad in Uttarakhand: गुड्डू निकला नवाब, दो सगी बहनों को अपने प्रेम जाल में फंसाया, हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों में लव जिहाद के मामले लगातार सामने आ रहे है। दिल्ली, झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से लव जिहाद की खबरें आ रही है। इसी बीच अब देवभूमि उत्तराखंड से भी लव जिहाद के मामला सामने आया है। उत्तरकाशी के मोरी थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम लड़के ने दो नाबालिग बहनों को अपने प्रेमजाल में फंसाया। बताया जा रहा है कि युवक ने पहले ऑनलाइन गेमिंग के जरिए चैटिंग की  और फिर अपने दोस्ती को आगे बढ़ाया। आरोपित लड़के ने दो बहनों को अपने प्रेमजाल में फंसाने के लिए अपना असली पहचान भी छुपाई और अपना गुड्डू बताया था। हालांकि पुलिस ने मामले तुरंत कार्रवाई भी कर दी है। पुलिस ने उस युवक को धर दबोच भी लिया है। आरोपी ने पुलिस को अपना असली नाम नवाब बताया।

दो लड़कियां अपने फैमली संग आराकोट थाना क्षेत्र के किरानू में रहती हैं। खबरों के मुताबिक, नवाब ने गुरुवार को दोनों लड़कियों को मिलने के लिए आराकोट बुलाया था। जहां से वो दोनों बहनों को भागने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसे शिकंजे में ले लिया।  दोनों सगी बहनें नेपाल की रहने वाली बताई जा रही हैं। लेकिन इसी बीच परिवार के लोगों को नवाब की करतूत का पता चल गया और पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नवाब बताया है।

परिवार वालों ने उस पर मानव तस्करी का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग है। आरोपी गुड्डू उर्फ़ नवाब की उम्र 19 साल है और वो यूपी के मुजफ़्फ़रनगर का निवासी बताया जा रहा है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से उत्तरकाशी में ‘लव जिहाद’ को लेकर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। उत्तरकाशी के पुरोला में मुस्लिम लड़के द्वारा हिन्दू लड़की को भागने का मामला प्रकाश में आया था। इसके अलावा चमोली के गौचर और हरिद्वार में मुस्लिम लड़के पर हिंदू युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसाने की खबर भी आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed