May 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रणबीर कपूर का खूंखार अंदाज, ‘Animal’ का धांसू प्री-टीजर हुआ Out, देखकर हो जाएंगे रौंगटे खड़े

नई दिल्ली। अभिनेता रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘एनिमल’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री इंतजार कर रहे है। इसी बीच फिल्म एनिमल को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिल्म का आज प्री-टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें रणबीर कपूर का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। फिल्म का प्री-टीजर देखकर लगाता है कि रणबीर कपूर धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आएंगे। रणबीर का ‘एनीमल’ में खूंखार लुक देखने को मिल रहा है। प्री-टीजर देखकर लगात है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएंगी।

फिल्म का प्री-टीजर रौंगटे खड़े कर देने वाला है। 50 सेकंड के इस प्री-टीजर के शुरुआत में बहुत सारे लोग फेस पर मास्क लगाए हुए और हाथ में कुल्हाड़ी पकड़े दिखाई देते है। इसके बाद रणबीर कूपर एंट्री करते है जो एक हथौड़ा निकालते है और एक-एक करके सभी पर हमला करना शुरू करते है। हालांकि प्री-टीजर में एक्टर के लुक पूरी तरह से सामने नहीं आया है। इस प्री-टीजर को देखकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है। इस प्री-टीजर को फैंस काफी पसंद भी कर रहे है। खुद अभिनेता रणबीर ने अपने इंस्टाग्राम से भी प्री-टीजर शेयर किया है।

बता दें कि रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी मुख्म भूमिका में दिखाई देगी।फिल्म के डायेक्टर संदीप रेड्डी वांगा है। जो इससे पहले ‘कबीर सिंह’ जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्देशन कर चुके है। फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा और मुराद खेतानी ने किया है। रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम में भी रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *