July 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नहीं रहे दिलीप कुमार, 98 साल की उम्र में हुआ निधन, लंबे समय से थे बीमार

नई दिल्ली। हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का निधन हो गया है। बुधवार को 98 साल की उम्र में दिलीप कुमार ने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिसके कारण उन्हें कई बार मुंबई के अस्पताल में भी भर्ती भी करवाया गया था। वहीं अब उनके निधन के चलते बॉलीवुड में शोक की लहर है।

बता दें, सुबह 7.30 बजे मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में दिलीप कुमार ने अपनी आखिरी सांस ली। इस अस्पताल में उनका इलाज डॉ. पार्कर कर रहे थे। डॉ. पार्कर ने ही दिलीप कुमार के निधन की पुष्टि भी की है।

एक महीने में दो बार अस्पताल में भर्ती

लगातार बीमार रहने के चलते दिलीप कुमार को बीते एक महीने में दो बार अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। दिलीप कुमार के ट्विटर हैंडल से पांच जुलाई को ही उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट दिया गया था।

सायरा बानो ने तबीयत में सुधार की दी थी जानकारी

दो दिन पहले दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने दिलीप कुमार की तबीयत को लेकर अपडेट देते हुए कहा था कि उनकी तबियत में सुधार हो रहा है। हालांकि वो अभी डॉक्टरों की देख रेख में ही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *