February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Nepal Helicopter Crash: लापता हेलिकॉप्टर हुआ दुर्घटना का शिकार, पुलिस ने किया मलबा और 5 शव बरामद

नई दिल्ली। नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नेपाल में हेलिकॉप्टर लापता होने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि लापता हेलीकाप्टर में 5 विदेशी समेत 6 लोग सवार थे। इसी बीच खबर लापता हुए हेलिकाप्टर क्रैश हो गया है। नेपाल पुलिस ने हेलिकाप्टर का मलबा और इसमें सवार पांचों यात्रियों के शव बरामद कर लिए है। हालांकि शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। कोशी प्रांत पुलिस के DIG राजेशनाथ बस्तोला के मुताबिक, हेलीकॉप्टर पहाड़ की चोटी पर किसी पेड़ से टकराने की वजह से ये दुर्घटना का शिकार हुआ है।

इससे पहले हेलीकाप्टर के लापता होने की जानकारी मिली थी। सूचना अधिकारी ज्ञानेंद्र भुल ने बताया था कि, हेलिकॉप्टर सोलुखुम्बु से काठमांडू जा रहा था। कॉल साइन 9NMV वाला हेलीकॉप्टर सुबह 10 बजे हेलीकाप्टर से संपर्क टूट गया है। तब से इस हेलीकाप्टर का कोई पता नहीं चल पाया है। इसके साथ ही ज्ञानेंद्र भुले ने बताया है कि इस हेलीकाप्टर में पांच विदेशी नागरिक समेत 6 लोग सवार थे।

बता दें कि इससे पहले भी नेपाल में प्लेन हादसे होते आए है। इससे पहले जनवरी में नेपाल में एक बड़ा प्लेन हादसा हुआ था। पोखरा में यति एयरलाइंस का विमान क्रैश हो गया था। लैडिंग होने से चंद सेंकड पहले ही विमान के दुर्घनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 70 से अधिक यात्रियों की जान चले गई थी। ये विमान काठमांडू से पोखरा की ओर जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *