February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बंद किए सरकारी-प्राइवेट स्कूल, पानी सप्लाई करने वाले कई प्लांट्स भी बंद

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद यमुना नदी ने अपना रौद्र अवतार दिखा दिया है। दिनोंदिन यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। आज यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर तक आ गया है, जोकि खतरे के निशान से काफी ऊपर है। यमुना नदी से सटे इलाकों में पानी भर गया है। बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जिन इलाकों में पानी भर गया है, वहां के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करना का आदेश जारी कर दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बात की जानकारी ट्वीट के जरिए दी हैं।

ट्वीट कर दी जानकारी

ट्विटर पर ट्वीट करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा-” दिल्ली के जिन इलाक़ों में पानी भर रहा है वहाँ पर सब सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद कर रहे हैं”। यमुना के बढ़ते जलस्तर का असर मेट्रो और दिल्ली के ट्रैफिक पर भी देखने को मिल रहा है। बाढ़ जैसे हालात के कारण रेड लाइन यमुना पुल पर मेट्रो की स्पीड कम की गई। दिल्ली पुलिस ने भी बाढ़ के देखते हुए कई रूट्स को डायवर्ट किया है।

दिल्ली के कई वाटर प्लांट किए गए बंद

दिल्ली को पानी देने वाला वज़ीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद किया गया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा-“यमुना में बढ़ते जल स्तर की वजह से वज़ीराबाद, चन्द्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाक़ों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे”। इससे पहले यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्रालयों को भी पत्र लिखा था, जिसमें हथिनी कुंड बैराज से पानी को रोकने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था कि यमुना का बढ़ता जलस्तर दिल्ली में तबाही लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *