June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जानिए कौन हैं यशस्वी जयसवाल, जिन्होंने डेब्यू टेस्ट में ही बना दिए कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है। इस मुकाबले की शुरुआत 12 जुलाई से हुई थी जो कि आने वाली 17 तारीख तक रहेगी। इस मुकाबले में अब तक दो दिन का खेल खत्म हो चुका है और भारतीय टीम ने पहली पारी में 2 विकेट पर 312 रन बना लिए थे। दो दिन के खेल में भारतीय टीम के एक युवा खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन दिखा है जिसके बाद हर ओर उसकी चर्चा हो रही है। बता दें, डेब्यू कर रहे यशस्वी जायसवाल ने अपनी पहली ही पारी में शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। यशस्वी जयसवाल ने डेब्यू टेस्ट में ही कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं।

मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 21 साल के हैं और डेब्यू टेस्ट में उन्होंने शतक जड़ा है। यशस्वी ने मुकाबले में 143 रन जोड़े। डोमिनिका में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक रोहित और यशस्वी ने पहले विकेट के लिए 229 रन की बड़ी साझेदारी की। अब आज इस मुकाबले के तीसरे दिन उम्मीद है कि यशस्वी जायसवाल कई और रिकार्ड अपने नाम कर सकते हैं।

कौन है यशस्वी जायसवाल 

डेब्यू टेस्ट में अपने शानदार बल्लेबाजी से सभी को हैरान करने वाले यशस्वी जायसवाल एक इंडियन क्रिकेटर है जो मुंबई क्रिकेट टीम और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए खेलते है। लेफ्ट हैंडेड ओपनिंग बैट्समैन यशस्वी जायसवाल दुनिया के सबसे कम उम्र के क्रिकेटर है जो लिस्ट ए में डबल सेंचुरी लगा चुके हैं। साल 2020 में हुए आईपीएल ऑक्शन के दौरान जायसवाल के लिए राजस्थान रॉयल्स ने 4 करोड़ खर्च किए थे और अपनी टीम में उन्हें जोड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *