July 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नहीं रहे मराठी अभिनेता रविंद्र महाजनी, पुणे स्थित फ्लैट में मिला शव

नई दिल्ली। मराठी अभिनेता रविंद्र महाजनी के फैंस के लिए बुरी खबर है। बता दें, एक्टर का पुणे स्थित फ्लैट में शव मिला है। उनके निधन की खबर से फैंस में दुख की लहर दौड़ गई है। मराठी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी रविंद्र महाजनी के निधन पर दुख जता रहे हैं।

फिल्म सात हिंदुस्तानी में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन संग स्क्रिन शेयर कर चुके अभिनेता रविंद्र महाजनी को मराठी सिनेमा का विनोद खन्ना कहे जाते थे। वो बीते काफी समय से पुणे के तालेगांव-दाभाड़े स्थित अपने आवास पर रहे थे। अब 77 साल की उम्र में उनके निधन से मराठी फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा पसरा हुआ है।

कुछ दिन पहले ही हो गया था निधन

रवींद्र महाजनी को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक वो यहां किराए के फ्लैट में रह रहे थे। अक्सर वो यहां रहने आया करते थे। 2 से 3 दिन पहले ही उनका निधन हो चुका था लेकिन पड़ोसियों को इस बात की जानकारी तब लगी जब उनके फ्लैट से बदबू आने लगी। इसके बाद जब पुलिस को पड़ोसियों ने फ्लैट से बदबू आने की सूचना दी तो जांच में पता चला कि एक्टर का निधन हो चुका है। दरवाजा तोड़ फ्लैट के अंदर पहुंची पुलिस को रवींद्र महाजनी का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने संभावना जताई है कि एक्टर का निधन हुए 2 से 3 दिन गुजर चुके हैं। फिलहाल एक्टर के परिजनों को घटना की जानकारी दी जा चुकी है।

इन फिल्मों में किया था काम

एक्टर रवींद्र महाजनी की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने मराठी के अलावा गुजराती और हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। साल 1975 में मराठी फिल्म ‘झुंज’ से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले रवींद्र महाजनी ने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। उनकी लोकप्रिय फिल्मों की बात करें तो 1978 में फिल्म ‘लक्ष्मी’, 1979 में ‘दुनिया करी सलाम’,1981 में ‘गुकलहाट गुकल’ और 1985 में ‘बॉम्बे चा फौजदार’ कर उन्होंने लोगों का दिल जीता। एक्टर के अलावा निर्देशक और निर्माता के रूप में भी रवींद्र महाजनी ने अपने काम से लोगों को अपना दीवाना बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *