February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नदीम-श्रवण की जोड़ी में से श्रवण राठौर की कोरोना से मौत

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार श्रवण राठौड़ का कोरोना से गुरुवार देर रात निधन हो गया। 90 के दशक में उन्होंने काफी मधुर संगीत दिया, जिससे उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया। श्रवण ने अपने जोड़ीदार नदीम सैफी के साथ मिलकर कई हिट गाने दिए हैं। उनका जाना संगीत जगत के लिए काफी बड़ा नुकसान है।

नदीम-श्रवण की इस मशहूर जोड़ी ने 90 के दशक में कई बड़ी फिल्मों में हिट संगीत दिया है। जिसमें आशिकी, साजन, राजा हिंदुस्तानी और परदेस सहित कई फिल्में शामिल हैं।

श्रवण ने बॉलीवुड के कई बड़े गायकों के साथ काम किया है। जिनमें कुमार सानू, अलका यागनिक, अनुराधा पौड़वाल, कविता कृष्णमूर्ति और उदित नारायण जैसे नाम शामिल हैं। नदीम-श्रवण के गाने आज भी खूब पसंद किए जाते हैं। इनमें ‘सोचेंगे तुम्हें प्यार करें की नहीं’, ‘दिल ने ये कहा है दिल से’, ‘दूल्हे का सहरा’, ‘ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं’, ‘आएगा मजा अब बरसात का’ जैसे गाने शामिल हैं।

वहीं आशिकी के गाने ‘नजर के सामने, जिगर के पास’ ने एक दौर में संगीत जगत में तहलका मचा दिया था। उनके ये गाने आज भी याद और पसंद किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *