June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दुनिया से बेखबर इश्क लड़ाते नजर आए लव-बर्ड्स आदित्य रॉय कपूर-अनन्या पांडे, लीक हुई फोटोज

नई दिल्ली। बी-टाउन के नए-नवेले लव बर्ड्स अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस अनन्या पांडे के वेकेशन की एक और तस्वीर सामने आई है। जिसे देखकर इनके फैंस की ख़ुशी सातवें आसमान पर है। आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की ये फोटो लिस्बन के एक कैफे की है। जहां ये कपल बैठकर क़्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं। सामने आई तस्वीर में आदित्य और अनन्या एक दूसरे की तरफ चेहरा कर बैठे हुए हैं। सामने 2 ग्लास में शैम्पेन रखी हुई है।

ब्लू कलर की शर्ट पहने आदित्य हमेशा की तरह हैंडसम लग रहे हैं। तो वहीं कैजुअल लुक और बालों की बन किये अनन्या बेहद प्यारे अंदाज में आदित्य को एक टक देखते हुए बहुत ही क्यूट लग रही हैं। तस्वीर देखकर साफ पता चल रहा है कि दोनों एक दूसरे की कंपनी एन्जॉय कर रहे हैं और दुनिया से बेखबर अपनी बातों में मशगूल हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में आदित्य और अनन्या की एक और फोटो इसी वेकेशन से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इस फोटो में आदित्य ने अनन्या को पीछे से हग कर रखा था। दोनों की इन फोटोज ने इनके इश्क़ के चर्चों पर मुहर लगा दी थी।

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर इन दिनों लिस्बन में अपना वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है। लेकिन कहते हैं न इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपता, ठीक वैसे ही इस कपल की फोटोज भी इनके इश्क़ के किस्से बयां कर ही देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *