May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Manipur: मणिपुर में महिलाओं से दरिंदगी पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने फूंका मुख्य आरोपी का घर

नई दिल्ली। मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी के मामले में अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में मचे बवाल के बीच गुस्साई भीड़ ने घटना घटना के मुख्य आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है। मणिपुर में महिलाओं को नग्न अवस्था में सड़क पर दौड़ाने और उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें करने से गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले किया है। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि भीड़ में ज्यादातर महिलाएं शामिल है। महिलाओं के साथ हुई इस शर्मनाक घटना का जो मुख्य आरोपी है उसका नाम खुयरूम हेरादास बताया जा रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर बीते दिनों एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में 2 महिलाएं पुरुषों की भीड़ के साथ सड़क पर चलती हुई नजर आ रही थीं। वीडियो में हैरान करने वाली बात ये थी कि महिलाओं के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। नग्न अवस्था में महिलाओं को सड़क पर दौड़ाने के साथ ही उनके साथ भीड़ में मौजूद युवक अश्लील हरकतें तक कर रहे थे। इसके बाद महिलाओं को खेत की ओर ले जाया जा रहा था।

इस वीडियो के सामने आने के बाद से  बवाल मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार की घटनाओं को भी अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद से ही सरकार सवालों के घेरे में है। बताया गया कि ये घटना 4 मई को हुई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वीडियो के सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 12 टीमें बनाई है।

अब तक इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक ही पहचान हो गई है। वहीं, तीन के बारे में जानकारी जुटा रही है। देखना होगा कि कब पुलिस सभी आरोपियों को दबोच कर इस मामले का पूरा सच सामने लाएगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed