May 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अभिषेक बनर्जी को सोनारपुर में भीड़ ने पीटा, कपड़े फाड़े, अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर भागना पड़ा

नई दिल्ली। बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद से पार्टी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी मुश्किलों में घिरे हुए हैं। सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे बनर्जी पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। उनके ऊपर अंडे फेंके गए और मारपीट की कोशिश की गई। इस दौरान उनके कपड़े भी फट गए। सुरक्षाकर्मियों ने उनको हेलमेट पहनाकर बड़ी मुश्किल से वहां से बाहर निकाला। इस दौरान लोगों ने चोर-चोर के नारे भी लगाए। वहीं अभिषेक बनर्जी ने इस घटना के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह हमला उनकी जान लेने की सोची-समझी साजिश थी।

इससे पहले सीआईडी की एक टीम अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित घर उनको नोटिस देने पहुंची। इस दौरान सीआईडी टीम तकरीबन डेढ़ घंटे वहां मौजूद रही। अभिषेक बनर्जी को 1 जून को दोपहर 12 बजे भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। विधानसभा फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच के सिलसिले में उनको कानूनी नोटिस थमाया गया है। विधानसभा सचिवालय को सौंपे गए एक पत्र में शोभनदेव चट्टोपाध्याय के समर्थन का जिक्र गया था। सीआईडी को मिली शिकायत में कहा गया कि टीएमसी विधायक नयना बनर्जी के हस्ताक्षर, जो उन्होंने विधायक पद की शपथ के समय किए थे, पत्र पर मौजूद हस्ताक्षर से मेल नहीं खा रहे थे। इसी मामले की जांच में सीआईडी अभिषेक बनर्जी से भी पूछताछ करना चाहती है।

उधर नोटिस मिलने के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उन्हें जो करना है वो करें। वे जो चाहें कर सकते हैं। इसे इस तरह समझो, पहले सिर्फ ईडी और सीबीआई थीं और अब बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस के साथ-साथ केएमसी (कोलकाता नगर निगम) भी शामिल हैं। पहले 2-3 जांच एजेंसियां ​​थीं और अब 5 हैं। उन्हें लगता है कि वे मेरे पीछे 5-6 एजेंसियां ​​भेजकर मुझे डरा-धमकाकर झुका देंगे। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं। चाहे आप मेरा गला काट दें आपको मुझे झुकाने के लिए 10 बार सोचना पड़ेगा और 7 जन्म लेने पड़ेंगे। मैं गद्दार नहीं हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed