June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शुभेंदु अधिकारी सरकार का विस्तार, घरों में बर्तन मांजने वाली कलिता मांझी भी बनीं मंत्री

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की शुभेंदु अधिकारी सरकार का सोमवार को विस्तार हुआ। पश्चिम बंगाल के गवर्नर आरएन रवि ने कोलकाता के लोकभवन में 35 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विस्तार के बाद शुभेंदु अधिकारी सरकार में 13 कैबिनेट, 19 राज्य मंत्री और 3 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री हो गए हैं। मंत्री बनने वालों में कलिता मांझी भी हैं। कलिता मांझी विधायक बनने से पहले दूसरों के घरों में बर्तन धोने का काम करती थीं। उनको बीजेपी ने औसग्राम विधानसभा सीट से टिकट दिया था। अब कलिता को शुभेंदु अधिकारी सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है।

शुभेंदु अधिकारी सरकार में पत्रकार से राजनीति में आए स्वपन दासगुप्ता को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। उनके अलावा दीपक बर्मन, तापस रॉय, शंकर घोष, मनोज कुमार ओरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय को भी कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई। वहीं, मालती रावा रॉय, राजेश महतो और डॉक्टर इंद्रनील खान को स्वतंत्र प्रभार का राज्य मंत्री बनाया गया है। इन सभी को अहम जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इंद्रनील खान पेशे से कैंसर स्पेशलिस्ट हैं। वो पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर रहे हैं।

शुभेंदु अधिकारी सरकार में कलिता मांझी के अलावा जोएल मुर्मु, हरे कृष्ण बेरा, आनंदमय बर्मन, पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा, नदियार चंद्र बाउरी, विशाल लामा, शांतनु प्रामाणिक, मौमिता विश्वास मिश्रा, उमेश राय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य, दिबाकर घरामी, अमिय किस्कू, गार्गी दास घोष, बिराज विश्वास, दीपंकर जाना और सुमना सरकार को राज्य मंत्री बनाया गया है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने 208 सीट हासिल कर 15 साल के टीएमसी शासन का अंत कर दिया। ममता बनर्जी खुद भी भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी से हारी थीं। इससे पहले शुभेंदु अधिकारी ने 2021 में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर भी हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *