April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मोदी मंत्रिमंडल में ऐसे बढ़ा महिलाओं का दबदबा, इन 11 महिलाओं के कंधे पर सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली। कैबिनेट विस्तार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई टीम एक्शन में आ गई है। मोदी मंत्रिमंडल में जिम्मेदारियां मिलने के बाद गुरुवार को मंत्रियों ने कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है। बता दें कि बुधवार को पीएम मोदी ने अपनी कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार किया। मंत्रिमंडल में कुल 43 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। जिसमें 7 महिलाएं शामिल हैं। पीएम मोदी ने इस बार अपनी नई टीम में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं पर भरोसा दिखाया है, जबकि कई दिग्गजों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया है। खास बात ये भी है कि पीएम मोदी की इस नई टीम में महिलाओं को तरजीह दी गई और साथ ही अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। बता दें कि मोदी कैबिनेट में अब 11 महिला मंत्री बन गई है। इनमें से 2 पहले से ही मोदी कैबिनेट में अहम पदों पर है। जिसमें निर्मला सीतारमण जो कि विंत्त मंत्री है और दूसरी स्मृति ईरानी है जो कि केंद्रीय मंत्री है।

बता दें कि 7 महिला मंत्रियों में  मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, अनुप्रिया पटेल, दर्शना विक्रम जरदोश, शोभा करंदलाजे, प्रतिमा भौमिक और भारती पवार शामिल हैं। पीएम मोदी ने इस बार कैबिनेट में महिलाओं को शामिल कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की भी कोशिश की है।

मीनाक्षी लेखी

सबसे पहले बात करते है मीनाक्षी लेखी की। मीनाक्षी लेखी की भाजपा की तेज-तरार नेता है। बता दें कि मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद है। वह पेशे से वकील मीनाक्षी लेखी पार्टी और सरकार का पक्ष संसद लेकर न्यूज चैनलों तक में मजबूती से रखती रही हैं। मीनाक्षी लेखी को मोदी कैबिनेट में शामिल कर एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

अन्‍नपूर्णा देवी

अन्‍नपूर्णा देवी को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। अन्‍नपूर्णा देवी को केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है। सांसद के रूप में उनका यह पहला कार्यकाल है। बता दें कि अन्‍नपूर्णा देवी झारखंड के कोडरमा से भाजपा सांसद है।

भारती पवार

महाराष्ट्र के डिंडोरी क्षेत्र से सांसद भारती पवार को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। भारती को महिला और आदिवासी समाज की होने की वजह से तरजीह दी गई है। बता दें कि भारती पवार पहली बार लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद पहुंची हैं।

शोभा करंदलाजे

शोभा करंदलाजे कर्नाटक भाजपा की दिग्गज नेता मानी जाती हैं। मोदी सरकार में उन्हें पंचायती राज मंत्री बनाया गया है।

दर्शन विक्रम जरदोश

दर्शन विक्रम जरदोश को भी मोदी मंत्रिमडल में राज्य मंत्री का जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि जरदोश गुजरात के सूरत से लोकसभा सांसद हैं। वह लगातार तीसरी बार संसद पहुंची हैं।

प्रतिमा भौमिक

पश्चिम त्रिपुरा की सांसद प्रतिमा भौमिक ने केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। बता दें कि प्रतिमा भौमिक सांसद 2019 में पश्चिम त्रिपुरा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुनी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *