April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘मैं इस्तीफा दे दूंगा, अगर..’ मणिपुर के CM बीरेन सिंह का बड़ा बयान

नई दिल्ली। मणिपुर हिंसा को लेकर देशभर में बवाल जारी है। यहां 2 महिलाओं के साथ हुए चीरहरण को लेकर नेताओं से लेकर अभिनेता और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। इस मामले में वहीं मणिपुर हिंसा को लेकर संसद से लेकर सड़क संग्राम जारी है। मणिपुर हिंसा को लेकर लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई लगातार 4 दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ रही है। विपक्ष मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साध रही है। इसके साथ ही खराब काननू व्यवस्था को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री एम बीरेन सिंह से इस्तीफा भी मांग रही है। इसी बीच सीएम बीरेन सिंह ने साफ कर दिया है कि वो मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

एक अंग्रेजी अखबार के रिपोर्ट के मुताबिक, जब बीरेन सिंह से सीएम पद से इस्तीफे की खबर को लेकर प्रश्न किया गया। इसके अलावा भाजपा उनसे रिजाइन मांग सकती है। इसके जवाब में उन्होंने कहा, अगर केंद्रीय नेतृत्व और राज्य की जनता बोलेगी तो मैं इस्तीफ़ा दे दूंगा। यानि उन्होंने साफ कर दिया है कि वो अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

इसके अलावा सीएम बीरेन सिंह ने कहा, वो देश की सबसे बड़ी सियासी दल के कार्यकर्ता है और एक सूबे के मुख्यमंत्री है। केंद्रीय नेतृत्व जो आदेश देगा मैं उसका पालन करूंगा। सीएम बीरेन ने आगे कहा कि राज्य में जल्द ही शांति बनना और कानून व्यवस्था को बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता है। मुझे किसी ने इस्तीफे के लिए नहीं बोला है। राज्य और केंद्र सरकार आर्मी के साथ मिलकर प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने पर काम कर रहे हैं।

ज्ञात हो कि इससे पहले खबरे आई थी कि मणिपुर हिंसा को लेकर सीएम बीरेन सिंह ने इस्तीफे देने के लिए राजभवन निकले थे लेकिन रास्ते में कई महिलाओं समर्थकों ने सड़क पर जाम लगा दिया और उनका त्यागपत्र भी फाड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *